अमेरिकी पुलिस के अनुसार दोहरे हत्याकांड में वांछित 30 साल से फरार चल रहा है एक पुरुष संभव है कि महिला की वेशभूषा बनाकर रह रहा हो। मिशिगन के जांच अधिकारी जॉन केली जेंट्री जूनियर नामक इस व्यक्ति की तलाश में लॉस एंजेलिस आए थे। जांच अधिकारियों ने बुधवार को मीडिया को बताया कि जेंट्री पर अपने पुरुष और महिला प्रेमियों की हत्या करने का आरोप है। मोनरो काउंटी के शेरिफ जेफ स्मित ने बताया कि जेंट्री ने आखिरी बार 1983 में लॉस एंजेलिस से अपने पिता को एक पोस्टकार्ड भेजा था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

पिछले 30 सालों में पुलिस ने जेंट्री के बारे में जो जानकारी जुटाई है उसके अनुसार वो इस समय अपने मध्य नाम ‘केली’ का प्रयोग कर रहा है। पुलिस के अनुसार ‘केली’ नाम प्रयोग से ही उसे इस अंदेशा है कि वो महिला बनकर रह रहा है। स्मिथ ने बताया कि उसे वेस्ट हॉलीवुड इलाके में कई बार देखा गया था। लॉस एंजेलिस पुलिस और मिशिगन के जांच अधिकारियों ने जेंट्री का स्केच सार्वजनिक किए हैं ताकी लोग उसे पकड़ने में पुलिस की मदद कर सकें।

पुलिस ने बताया कि जेंट्री की उम्र करीब 63 साल होगी। उसका रंग गोरा और कद 5 फीट 7 इंच के करीब होगा। उसके आंखों और बालों का रंग भूला है। अनुमान है कि उसका वजन करीब 154 पाउंड होगा। पुलिस के अनुसार उसकी दाहिने कुहनी पर कटे का निशान है और उसकी ऊपरी बांह पर ‘LCI’ लिखा हुआ है। जांच अधिकारियों के अनुसार लॉस एंजेलिस आने से पहले जेंट्री हत्या के बाद इंडियाना और सैन डिएगो में रहा था। पुलिस के पास जेंट्री के उंगलियों के निशान और डीएन का नमून है फिर वो पकड़ में आने से बचता रहा है। जांच अधिकारियों ने कहा, “हमारा ख्याल है वो कानून की इज्जत करने वाले शहरी के रूप में जीवन गुजार रहा होगा।”

Read Also: मां और दो बेटियों की हत्या करने के बाद घर में बैठकर कई घंटों तक देखता रहा टीवी

हत्या के समय जेंट्री की उम्र करीब 30 साल थी। उसने सबसे पहले 25 वर्षीय बारबरा गर्बर को 1983 में अपना शिकार बनाया। जेंट्री ने बारबरा को बताया था कि वो अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए हुए झगड़े के कारण उसे जेल में रहना पड़ा था जबकि उसे अपने तत्कालीन ब्वॉय फ्रेंड पर जानलेवा हमला करने के लिए जेल हुई थी। बारबरा और जेंट्री के बीच संबंध कुछ ही समय में प्रगाढ़ हो गए और वो मिशिगन के समरफील्ड टाउनशिप में एक साथ रहने लगे। इसी दौरान जेंट्री का पड़ोस में रहने वाले 52 वर्षीय विलियम वीथ से संबंध बन गया। जेंट्री की महिला और पुरुष प्रेमियों को एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं पता था।

अभी तक पुलिस को हत्या का ठोस मकसद नहीं पता चला है कि अनुमान है कि वीथ और बारबरा को जब एक दूसरे के बरा में पता चल गया तो जेंट्री ने अप्रैल 1983 में पहले बारबरा का चाकू से गला काट दिया। हत्या के बाद वो गैस स्टोव जलता छोड़ कर भाग गया ताकि घर में आग लग जाए लेकिन समय रहते वहां बारबरा का भाई पहुंच गया। उसे अपनी बहन की खून से लथपथ लाश मिली। बाद में जब पुलिस जेंट्री की तलाश करते हुए वीथ के घर पर पहुंची तो उसे वहां उसकी लाश मिली। वीथ की हत्या के बाद जेंट्री उसकी कार और दूसरे आभूषण लेकर भाग गया था। बाद में पुलिस को वीथ की कार एक जगह लावारिश पड़ी मिली लेकिन जेंट्री का कोई सुराग नहीं मिला। उसने मई 1983 में सैन डिएगो और लॉस एंजेलिस से अपने माता-पिता को पोस्टकार्ड भेजे थे।

जांच अधिकारियों के अनुसार जेंट्री के माता-पिता का देहांत हो चुका है और उसके परिवार में केवल उसकी बहन बची है। जेंट्री ने पिछले 30 सालों से अपनी बहन से संपर्क नहीं किया है। जांच अधिकारियों ने बताया, “हमने बहुत कोशिश की लेकिन हमें अब तक उसके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।”

Read Also: बेटी की हत्या के आरोप में सौतेली मां को ताउम्र रहना पड़ सकता है जेल में