संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका  में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती की जा रही है। दोनों उम्मीदवारों डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। हालां‍कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड जीत के करीब हैं। स्विंग स्‍टेट के बूते उन्‍होंने बढ़त बना रखी है। ताजा जानकारी मिलने तक ट्रंप को 244 और हिलेरी को 215 इलेक्‍टॉरल वोट मिल चुके हैं।  राष्ट्रपति बनने के लिए 270 एलेक्टोरल वोट  की जरूरत होती है। सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी डेलावेयर, इलिनॉयस, मैरीलैन्ड, मैशासुचेटस, न्यू जर्सी, रोड आईजलैंड और कोलंबिया में जीत दर्ज कर सकती हैं। जबकि ट्रंप ओकलाहोमा, मिशिसिपी और टेनेसी से जीत दर्ज कर सकते हैं। राष्‍ट्रपति, सीनेट और कांग्रेस चुनावों के लिए मतदान में भारी संख्‍या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस चुनाव में लगभग 20 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा। US Election Results 2016 Live Update के लिए क्लिक करें वीडियो से समझिए, कैसे चुना जाता है अमेरिका का राष्‍ट्रपति: 
ABC/Washington Post के सर्वे में दिखाया गया था कि ट्रंप एक प्वाइंट से क्लिंटन से आगे चल रहे हैं। वहीं एक हफ्ते में ही इस पोल में बदलाव आया और बताया गया कि ट्रंप हिलेरी से 12 प्वाइंट पीछे हो गए। वहीं New York Times/NBC के पोल ने हिलेरी को तीन प्वाइंट आगे बताया था। हालांकि, दोनों के बीच में कांटे की टक्कर होगी। लेकिन फिर भी क्लिंटन रेस में आगे चल रही हैं। फॉक्स न्यूज ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि ट्रंप (43 फीसद) हिलेरी से (45 फीसद) दो फीसद अंकों से पीछे चल रहे हैं। वीडियो में देखें, किसे जिताना चाहते हैं अमेरिका के लोग: 
यहां पाएं अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव नतीजे 2016 के लाइव अपडेट्स: 
Live Updates
03:41 (IST) 9 Nov 2016
राष्ट्रपति बराक ओबामा के वरिष्ठ सलाहकार रहे डेविड प्लफ ने ट्वीट किया है कि ऑरेन्ज क्रश पार्टी के लिए वो तैयार हैं। उन्होंने लिखा है- ‘रेडी टू वॉच हर विक्टरी स्पीच’ https://twitter.com/davidplouffe/status/796099209304752128
/key
03:41 (IST) 9 Nov 2016
राष्ट्रपति बराक ओबामा के वरिष्ठ सलाहकार रहे डेविड प्लफ ने ट्वीट किया है कि ऑरेन्ज क्रश पार्टी के लिए वो तैयार हैं। उन्होंने लिखा है- ‘रेडी टू वॉच हर विक्टरी स्पीच’ https://twitter.com/davidplouffe/status/796099209304752128/

03:40 (IST) 9 Nov 2016
राष्ट्रपति बराक ओबामा के वरिष्ठ सलाहकार रहे डेविड प्लफ ने ट्वीट किया है कि ऑरेन्ज क्रश पार्टी के लिए वो तैयार हैं। उन्होंने लिखा है- ‘रेडी टू वॉच हर विक्टरी स्पीच’ https://twitter.com/davidplouffe/status/796099209304752128
03:34 (IST) 9 Nov 2016
अमेरिका में चुनाव अंतिम दौर में है। न्यूयॉर्क सिटी जाने के लिए हिलेरी क्लिंटन न्यूयॉर्क स्थित घर से निकलीं।
02:54 (IST) 9 Nov 2016
हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में पूरे अमेरिका की महिला मतदाताओं ने पैन्ट-शूट पहना है।
02:54 (IST) 9 Nov 2016
हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में पूरे अमेरिका की महिला मतदाताओं ने पैन्ट-शूट पहना है।
02:19 (IST) 9 Nov 2016
BREAKING: नेवादा कोर्ट के जज ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया झटका, उसके वकीलों की याचिका स्वीकार करने से किया इनकार
02:10 (IST) 9 Nov 2016
कोलरैडो में वोट डालने जा रही एक गर्भवती महिला ने रास्ते में ही बच्ची को दिया जन्म।
02:09 (IST) 9 Nov 2016
कोलरैडो में वोट डालने जा रही एक गर्भवती महिला ने रास्ते में ही बच्ची को दिया जन्म।
02:08 (IST) 9 Nov 2016
अमेरिका के 370 अर्थशास्त्रियों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर लोगों से अपील की है कि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में मतदान न करें।
02:07 (IST) 9 Nov 2016
अमेरिका के 370 अर्थशास्त्रियों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर लोगों से अपील की है कि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में मतदान न करें।
02:05 (IST) 9 Nov 2016
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक ट्रेडमार्क परिधान के साथ वोटिंग करने आ रहे हैं। ट्रंप के समर्थकों ने हैट पहन रखा है जिस पर लिखा है – ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन।’
01:59 (IST) 9 Nov 2016
अगर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं तो ये हस्तियां अमेरिका छोड़ देंगी, ऐसा उन्होंने प्रण किया है।
01:55 (IST) 9 Nov 2016
डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपना आखिरी भाषण दिया। https://twitter.com/CNN/status/796073649417711616
01:55 (IST) 9 Nov 2016
डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपना आखिरी भाषण दिया। https://twitter.com/CNN/status/796073649417711616
01:54 (IST) 9 Nov 2016
डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपना आखिरी भाषण दिया। https://twitter.com/CNN/status/796073649417711616
01:53 (IST) 9 Nov 2016
डोनाल्ड ट्रंप ने मतदान के दौरान पत्नी मिलेनिया के बैलेट पेपर की तरफ ताक-झांक की। इस पर ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। https://twitter.com/CNN/status/796078099569971200
01:52 (IST) 9 Nov 2016

डोनाल्ड ट्रंप ने मतदान के दौरान पत्नी मिलेनिया के बैलेट पेपर की तरफ ताक-झांक की। इस पर ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।
01:51 (IST) 9 Nov 2016
डोनाल्ड ट्रंप ने मतदान के दौरान पत्नी मिलेनिया के बैलेट पेपर की तरफ ताक-झांक की। इस पर ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। https://twitter.com/CNN/status/796078099569971200
01:46 (IST) 9 Nov 2016
डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के कभी धुर विरोधी रहे बर्नी सैंडर्स ने क्लिंटन के समर्थन में मतदान किया है। वोटिंग के बाद अपने ट्वीट में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को बुरी तरह से हराने की अपील की है।
01:41 (IST) 9 Nov 2016
उत्तरी कैरोलिना के दुरहम काउन्टी बोर्ड ऑफ इलेक्शन्स ने मतदान की समय सीमा 90 मिनट बढ़ा दी है। वहां ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी आई थी। इसके बाद वहां समय सीमा बढ़ाने की अर्जी दी गई थी। वहां अभी भी बहुत सारे लोग कतार में खड़े हैं।
01:38 (IST) 9 Nov 2016
डेमोक्रेटिक समूह ने डोनाल्ड ट्रंप के बेटे इरिक ट्रंप के खिलाफ न्यूयॉर्क सिटी स्थित स्टेट बोर्ड ऑफ इलेक्शन्स में चुनावी कानून के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। इरिक ट्रंप ने अपने पिता को वोट देने के बाद बैलेट पेपर को ट्विटर पर शेयर किया था।
00:39 (IST) 9 Nov 2016
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे इरिक ट्रंप ने अपने पिता के पक्ष में मतपत्र के जरिए वोट डाला लेकिन उस मत पत्र का फोटो ट्विटर पर डाल दिया। वहां के नियमों के मुताबिक ऐसा करना कानूनन गलत है। ट्वीट वायरल होने के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
00:30 (IST) 9 Nov 2016
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने नेवादा में मतदान में गड़बड़ी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनकी टीम में काम कर रहे कुछ वकीलों ने आरोप लगाया है कि वोट रजिस्ट्रार ने मतदान खत्म होने की तय सीमा के बाद भी 2 घंटे तक मतदान जारी रखा। खबर है कि यह पोलिंग बूथ लास वेगास में था जहां ट्रंप को कम मत मिले हैं।
00:24 (IST) 9 Nov 2016
अमेरिकी चुनावों में भी होता है शराब का खेल। क्लिंटन के सिनेटर दोस्त टिम कीन ने अपने स्टाफ को वर्जिनिया वाइन की बोतल बांटी और सभी को अपने पर्सनल नोट के स्टेशनरी भी बांटे।
00:19 (IST) 9 Nov 2016
कोलरैडो में अबतक 2.2 मिलियन लोगों ने मतदान किया है। मंगलवार सुबह (स्थानीय समय) तक 7,71,145 रिपब्लिकन और 7,53,052 डेमोक्रेटस ने अपने मत डाले हैं।
00:12 (IST) 9 Nov 2016
डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन ने मां के पक्ष में मतदान करने के बाद ट्वीट किया। https://twitter.com/ChelseaClinton/status/796043198229520388