अमेरिका के मिनीसोटा में एक व्‍यक्ति ने गर्लफ्रैंड से रेप करने के आरोप में दोस्‍त का सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपी ने पहले बेसबॉल बैट से पीटा और फिर फेफड़ों में चाकू घोंप दिया। बाद में सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम जोए थोरेसेन है जबकि मृतक का नाम डेविड हेमेन था।

पुलिस के अनुसार थोरेसेन ने पिछले सप्‍ताह अपनी गर्लफ्रैंड को बताया कि उसका दोस्‍त हेमेन उनसे मिलने के लिए आ रहा है। इस पर गर्लफ्रैंड ने उसे बताया कि हेमेन ने उससे रेप किया था। जब हेमेन वहां आया तो लड़की ने उससे मारपीट की। हेमेन को बांध दिया गया और उसे पीटा गया। इससे उसकी नाक टूट गई। बाद में लड़की ने उसे खोल दिया। यहां पर थोरेसेन से उससे मारपीट की और कहा कि उसे रेप नहीं करना चाहिए था।

इसके बाद तीनों हेमेन की कार से मारिजुआना पीने के लिए जंगल में चले गए। हेमेन पीछे की सीट पर बैठा था। तीनों पहले डियर नदी के किनारे रूके। यहां से बाल क्‍लब गए। इसी दौरान हेमेन ने थोरेसेन और उसकी गर्लफ्रैंड को गालियां दी। यहां पर थोरेसेन ने हेमेन के सिर पर बैट से वार किया और फेफड़ों में चाकू मारा। लड़की ने बताया कि थोरेसेन ने बाद में चाकू से उसका सिर काट दिया और जंगल में फैंक दिया।

24 जून को थोरेसेन को तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा गया ले‍किन बाद में छोड़ दिया गया। 26 जून को हत्‍या के बारे में पता चला तो थोरेसेन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गर्लफ्रैंड ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।