अलबामा में पुलिस ने बताया है कि एक सार्वजनिक आवास समुदाय में एक शांति रैली के बाद गोलीबारी की एक घटना में छह लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एएल डॉट कॉम के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी रविवार (11 सितंबर) को बर्मिंघम में गेट सिटी पर रात में आठ बज कर 25 मिनट पर हुई। बर्मिंघम पुलिस के प्रवक्ता सार्जेन्ट ब्रायन शेलटन ने बताया कि सभी पीड़ित पास में खड़े निर्दोष व्यक्ति थे। पांच अन्य पीड़ितों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने बताया कि समुदाय के लेविस पार्क में एक शांति रैली समाप्त होने के बाद गोलीबारी की यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदिग्धों के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है। यह भी पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी किस कारण से हुई।
अलबामा में शांति रैली के बाद गोलीबारी से छह की मौत
पुलिस ने बताया कि समुदाय के लेविस पार्क में एक शांति रैली समाप्त होने के बाद गोलीबारी की यह घटना हुई।
Written by एपी
बर्मिंघम

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा अंतरराष्ट्रीय समाचार (International News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 12-09-2016 at 14:16 IST