मिलीशिया लड़ाकों ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में कम से कम 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। हमले में कई अन्य घायल भी हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं।यह हमला एक्स सलेका ने किया। यह नाम उनके लिए इस्तेमाल किया जाता है जो मुख्य रूप से मुसलिम सशस्त्र संगठनों के प्रतिबंधित गठजोड़ के बचे हुए तत्व हैं। इसने 2013 के अंतर में मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में सत्ता पर कब्जा कर लिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने दर्जनों मकानों को आग के हवाले कर दिया।
सीएआर में संयुक्त राष्ट्र मिशन एमओएनयूएससीओ ने बताया कि एक्स सलेका और उसके लंबे समय से बैरी रही मिलीशियाओं (जिन्हें बलाका विरोधी नाम से जाना जाता है) के बीच झड़पों के बाद ये हमले हुए।