अमेरिका के मैक्सिको शहर में हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक लड़की द्वारा ब्‍वॉयफ्रेंड को लव बाइट करने पर उसकी मौत होने की खबर है। कथित तौर पर एक प्रेमिका के लव बाइट करने के कारण लड़के के स्ट्रोक बन गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मैक्सिको का रहने वाले जूलियो गोंज़ालेज़ शाम को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बीताने के बाद अपनी फैमिली के साथ डिनर टेबल पर बैठा हुआ था, जिसके बाद उसे ऐंठन (convulsions) होने लगी। जिसके बाद मौजूद लोग 17 साल के लड़के को लेकर रवाना हुए। हालांकि उसकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी और मौत हो गई।

म माना जा रहा है कि लव बाइट के दौरान सक्शन (चूषण) के कारण खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) बन गया जो कि उसके दिमाग में पहुंच गया है, जिसके कारण लड़के की मौत हो गई। ब्‍वॉयफ्रेंड की मौत के बाद से 24 वर्षीय गर्लफ्रेंड गायब बताई जा रही है और परिवार लड़के की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। साल 2011 में भी इस तरह का एक मामला सामने आया था। इसी तरह की परिस्थितियों में 44 साल की महिला स्ट्रोक के कारण आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गई थी। महिला के ब्लड क्लॉट बन गया था जो कि उसके दिल तक पहुंच गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों का मानना है कि लव बाइट के कारण महिला की प्रमुख आर्टरी डैमेज हो गई थी, जिसके बाद उसे लकवा मार गया। लव बाइट को हिक्की (hickeys) के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एक व्यक्ति के शरीर पर खरोंच के निशान की तरह हैं एक मार्क बन जाता है, खासकर गले पर।