हाल ही में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ ‘गर्लफ्रेंड’ रिलीज हुई है। फिल्म ने शानदार बिजनेस किया है। फिल्म के नाम की वजह से भी फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म पर सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो बनाए जाए रहे हैं। इनदिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को करीब चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को What The Fukrey नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया।

इस वीडियो में दो लड़के होते हैं, इनके रुम की साफ-सफाई ज्यादा नहीं होती है,जिसके कारण से ये दोनों एक बाई को नौकरी पर रखने की योजना बनाते हैं। दोनों लड़कों ने अपने घर के बाहर ‘काम वाली बाई चाहिए’ लिखकर पोस्टर लगा दिया। पोस्टर को देखकर एक लड़की काम मांगने के लिए आती है। ये लड़की अपने आपको हाफ काम वाली बाई कहती है।

वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि दोनों लड़के जमीन पर बैठते हैं और इसरा इंटरव्यू लेते हैं। इंटरव्यू के वक्त ये लड़के बैड पर बैठकर सवालों के जवाब देती है। लड़की कहती है कि मैं हाफ काम वाली बाई हूं इसलिए महीने में 15 दिन ही आएगी। लड़के कहते हैं कि ठीक है हम दोनों सात-सात दिन काम कर लेंगे और बचा एक दिन उस दिन व्रत रख लेंगे। छुट्टी के बारे में बाई ने कहा कि, ‘मैं हाफ काम वाली बाई हूं तो महीने में सिर्फ 15 दिन ही काम करूंगी।”

जब इसे नौकरी पर रख लिया जाता है तो ये हर कोई भी काम पूरा नहीं करती है। ये अपने नाम के अनुसार ही सारा काम आधा करती है। पानी मांगने पर आधा गिलास पानी लाकर देती है।

कुछ ही दिनों में दोनों लड़के इससे परेशान हो जाते हैं और इसे जाने के लिए कहते हैं। बाई के जाने के बाद ये लड़के दोबारा से घर के सामने काम वाली बाई चाहिए वाला पोस्टर लगाते हैं। पोस्टर को देखने के बाद एक दूसरी बाई काम मांगने के लिए आती है जो अपने आपको हाफ काम वाली बाई कहती है। ये सुनकर लड़के हाथ जोड़ लेते हैं।