दिसंबर महीने में अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के पच्चीस साल पूरे होने जा रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय इस विवाद पर अगले 5 दिसबर 2017 से सुनवाई करने जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी यह विवाद काफी गरमाया हुआ है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर कई स्पूफ वीडियोज सामने आ रहे हैं। इन्हें मजाकिया तौर पर बनाया जा रहा है और ये काफी वायरल भी हो रहे हैं। तो आखिर क्या हैं ये नए स्पूफ वीडियोज?
आपने हॉलीवुड ऐक्टर विन डीजल को कभी राम मंदिर बनाने के लिए गाना गाते सुना है! नहीं न, तो इन स्पूफ वीडियोज में सुन सकते हैं। कंसर्ट में नाचते हुए विन डीजल के एक वीडियो पर “रामलला हम आएंगे” टाइटल वाला गाना लगाकर स्पूफ वीडियो बनाया गया है। इसके अलावा मशहूर सिंगर एड शीरन की एक परफॉर्मैंस पर बनाया गया स्पूफ वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। उनकी परफॉर्मैंस पर “चलो अयोध्या चलें” गाना लगाकर स्पूफ वीडियो बनाया गया है। इसी तरह एनडीटीवी के शो में रणवीर सिंह और फारूक अब्दुल्ला के डांस पर बना स्पूफ वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं इसी तरह के और क्या-क्या स्पूफ वीडियोज वायरल हो रहे हैं!
Trump’s Take on Ram Mandir #RamMandir #RamMandirDebate #RamTemple pic.twitter.com/Z8GL3IaPV2
— Charan Singh (@TheWarriorCS) March 24, 2017
Thank you Vin Diesel, Mandir wahi banegapic.twitter.com/LLi8SFowiq
— Hrohit (@thewolverinewa) November 26, 2017
Thank you @edsheeran for this song. pic.twitter.com/dKhlGkVIfk
— Maithun (Dabur) (@Being_Humor) November 22, 2017
Aam Aadmi Party marching towards Ayodhya @ArvindKejriwal pic.twitter.com/5TOP7lkkO4
— Troll hub (@tejasarcasm) November 27, 2017

