पूरे देश में दिवाली को लेकर लोगों में उत्साह है। इस साल 6 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। हिंदू धर्म के लोगों में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखी जाती है। इस त्योहार के लिए लोग घरों की सफाई और नये कपड़े जरूर खरीदते हैं। दिवाली के दिन लोग घरों में पूजा करने के अलावा पटाखे भी जरूर फोड़ते हैं। इस दिन घर में दीये जलाकर अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व मनाया जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि घरों में साफ-सफाई रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को अपना आशीर्वाद भी देती हैं।
सोशल मीडिया पर भी दीपों के इस पर्व की चर्चा खूब हो रही है। सोशल मीडिया पर पटाखों और साफ-सफाई को लेकर कई तरह के जोक्स और फनी मीम्स शेयर किये जा रहे हैं। इन जोक्स और मीम्स को देखकर आप की भी हंसी छूट जाएगी।
When they bully you for Diwali ki Safai#Diwali pic.twitter.com/avXAp4MA0T
— Inima (@Inima00) October 30, 2018
When you check your bank balance after Diwali shopping pic.twitter.com/OaRsuBrjzV
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) October 29, 2018
बहरहाल दिवाली भारत का एक ऐसा पर्व है जिसे हर कोई उत्सव के रूप में मनाता है। हिंदू, सिख, बौध और जैन धर्म के लोग भी इस त्योहार को मनाते हैं। भले ही इस पर्व को लेकर विभिन्न धर्मों में मान्यताएं अलग-अलग हो लेकिन इस दिन सभी लोग अपने प्रियजनों के साथ मिलजुल कर मिठाइयां बांटने और घरों में दीया जलाना नहीं भूलते।