मंगलवार (30 मई) को बर्लिन में अचानक बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात हो गई। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई होगी? इसका एक ”हल्का-फुल्का” अनुमान हमने लगाया है।
प्रियंका- सर, मेरे पास कुछ 1000 के नोट पड़े हैं, प्लीज बदली करवा दो।
पीएम: वो तो हो जाएगा, पर मुझे ”बेवॉच” के टिकट भिजवा दीजिएगा।
पीएम- अरे, आप भी यहां! आप तो हॉलीवुड में होती हैं, फिर यहां कैसे!! हॉलीवुड में तो अब तक आपके कई दोस्त बन गए होगें?
प्रियंका- हां सर, हैं तो।
पीएम- मुझे आयरन मैन में मिलवा सकती हो। उसका सूट चाहिए था। विदेश घूमने में पेट्रोल का खर्च बहुत आता है। विपक्ष इसे भी मुद्दा बना देता है।
प्रियंका- सर, अभी वो मार्स पर गया है।
पीएम- आपका और कोई दोस्त है जो ऐसी तकनीक जानता हो।
प्रियंका- सर, ये तो अपने देश में शक्तिमान भी करता है। वो बिना ईंधन के उड़ता है।
पीएम- नहीं, वो अब पुराना हो गया। हम हमेशा कुछ नया चाहते हैं।
प्रियंका- सर, रोबॉट आपके काम आ सकता है।
पीएम- हम्म्म। उसे पार्टी में शामिल करने की बात चल रही है।
कुछ देर चुप रहने के बाद
पीएम- ये ”बेवॉच” फिल्म कितने में बनी?
प्रियंका- 69 मिलियन डॉलर।
पीएम- हम्म्म्मम। बहुत खर्चा करते हैं भाई ट्रंप के देश के लोग।
प्रियंका- हां सर, खर्चा हो ही जाता है।
पीएम- तो क्या 69 मिलियन डॉलर की फिल्म को हम मेक इन इंडिया के तहत ला सकते हैं?
प्रियंका- लेकिन सर ये फिल्म तो विदेश में बनी है।
पीएम- हां तो, क्या बात हो गई, फिल्म में काम तो देसी गर्ल ने किया है।
प्रियंका- हाहाहा, जी सर।
पीएम- अच्छा, दूसरे देशों में घूम कर फिल्म का प्रमोशन करने का कुछ फायदा होता है?
प्रियंका- सर, मैं भी आपकी तरह नई हूं विदेशों में घूमने के मामले में।
पीएम- हम्म्म्मममम।
प्रियंका- सर, आपका हर जगह से कुछ ना कुछ रिश्ता होता है, यहां(जर्मनी) से भी कुछ है क्या?
पीएम- हां हां बिलकुल है जी। मेरे कहने पर ही नाजी पार्टी ने अपना निशान ”स्वस्तिक” चिन्ह रखा था।
प्रियंका- वाह! आप महान हो सर!! हिटलर के जमाने से दुनिया आपकी बात मानती आ रही है!
पीएम- हां लोग इज्जत करते हैं बस।
प्रियंका- सर एक बार जर्मनी वालों को कह दो ना कि मेरी ‘बेवॉच’ फिल्म जरूर देखें।
पीएम- हाहाहाहा।
(नाेट: यह काल्पनिक बातचीत आपको हंसने-हंसाने के लिए गढ़ी गई है। इस खबर को सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। इसी तरह की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। )