किचन से निकलकर खिचड़ी अचानक खबरों का हिस्सा बन गई है। जहां एक तरफ खिचड़ी के राष्ट्रीय व्यंजन बनने की खबर सामने आ रही थी तो वहीं अब इस खबर के खंडन होने के बाद ट्विटर पर खिचड़ी पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। खिचड़ी के राष्ट्रीय डिश बनाए जाने के बीत पर इसे राष्ट्रवाद, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से जोड़कर इस खबर पर ट्विटर पर जमकर चुटकी ली जा रही है।

क्या है मामला?

पिछले बुधवार को सोशल मीडिया पर अचानक ये खबर ट्रेंड करने लगी कि भारत सरकार खिचड़ी को राष्ट्रीय पकवान घोषित करने वाली है। जिसके बाद देखते ही देखते ही देखते खिचड़ी का इतिहास भूगोल ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। हालांकि कुछ समय बाद खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर ने इस खबर का खंडन कर दिया। हरसिमरत कौर ने स्वयं इस मामले पर ट्वीट करके बताया कि खिचड़ी को केवल #WorldFoodIndia फेस्टिवल में रिकॉर्ड फूड के तौर पर शामिल किया गया है। जाने-माने कुक संजीव कपूर वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल में करीब आठ हजार किलो खिचड़ी बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगे। तीन नवंबर से पांच नवंबर तक आयोजित इस फूड फेस्टिवल में 20 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जैसे ही खिचड़ी के राष्ट्रीय पकवान घोषित होने के खबर झूठी साबित हुई ट्विटर पर खिचड़ी को लेकर एक से बढ़कर एक मजाक भरे ट्वीट सामने आने लगे। कई जाने माने लोगों नें भी खिचड़ी पर ट्वीट करके इस खबर पर चुटकी ली।

 

https://twitter.com/autumnrainwish/status/925693219563757569

https://twitter.com/sinpulsive/status/925746999365918720

https://twitter.com/sinpulsive/status/925746999365918720

https://twitter.com/sinpulsive/status/925746999365918720