कपिल शर्मा के शो में अनिल कपूर के साथ उनकी पूरी टीम पहुंची थी। शो में जमकर मस्ती हुई, कपिल शर्मा की बातें सुनकर कोई भी अपने आपको हंसने से नहीं रोक सका। कुछ देर तक कपिल शर्मा और अनिल कपूर की बातों से लोगों को खूब मनोरंजन हुआ। शो में कुछ ही देर की मस्ती के बाद चाय वाले चंदू की एंट्री होती है। चंदू की बातों को सुनकर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। चंदू अपने आपको अनिल कपूर का मैनेजर बताते हैं। मैनेजर बने चूंद ने अनिल कपूर का खान-पान पूछा और उनसे करेले का जूस पीना को कहा।

चंदू के जाने के बाद शो में भारती की एंटी होती है। भारती के साथ अर्जुन कपूर के अलावा और भी कई लोग आते हैं। स्टेज पूरी तरह से भर जाता है। शो में सभी मेहमान कपिल की शादी की तैयारी करने की बात करते हैं। भारती ने कपिल का जमकर मजाक बनाया। भारती ने कहा कि तुम्हारी उम्र के लड़कों के दो-दो बच्चे हो गए हैं।

सरला दूल्हन के रूप में शो में आती है और कपिल से शादी के लिए कहती है। इसके बाद भारती कपिल के साथ खूब मस्ती करती है। कपिल और भारती की मस्ती चल ही रही थी कि चंदू की एंटी होती है। चंदू स्टेज पर सुनील शेट्टी की आवाज में बात करता है। चंदू की आवाज और उनका सरला से शादी करने के लिए कहना के अंदाज ने दर्शकों को खूब हंसाया। इनकी मस्ती देखने के बाद आप अपने आपको हंसने से नहीं रोक पाएंगे। देंखे ये शानदार वीडियो-

इसके बाद शो में कच्चा यादव नाम के एक शख्स की एंट्री होती है। एक शख्स अपने को लंदन का रहने वाला बताता है। जब इस शख्स से पूछा जाता है कि आप लंदन में क्या करते हैं तो इसका जवाब होता है कि हम बहुत अमीर है। इतने अमीर की 100 रूपये भी गिर जाए तो नहीं उठाते। उसके बाद टमाटर की बात होती है और टमाटर की कीमत डॉलर से ज्यादा हो गई है। इस शो को अभी तक यूट्यूब 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर SET India चैनल से अपलोड किया गया है।