आज (21 जून) दुनिया योग दिवस मना रही है। यह नरेंद्र मोदी की पहल का नतीजा है कि योग को यह दिन देखने को मिला है। हालांकि, इसमें केवल योग का फायदा नहीं हुआ है। इसमें दुनिया का भी लाभ है। पूरी दुनिया खुद को योग विशेषज्ञ मानने लगी है। जिससे पूछिए, वही योग के फायदे गिनाने लगता है। कई तो बिना पूछे भी गिनाने लगते हैं। तो हम भी आपको कुछ फायदे गिनाना चाहते हैं। सारे आसनों के फायदे गिनाने में तो काफी वक्त लग जाएगा। इसलिए शवासन के फायदे बताता हूं।
आप पूूूछ सकते हैं कि इतने सारे आसनों में से मैंने शवासन को ही क्यों चुना? तो आप पूछें, इससे पहले ही मैैं आपको बता देता हूं। शवासन एक मात्र आसन है जिसका फायदा संपूर्ण समाज या ब्रह्रांड को मिल सकता है। करेंगे आप, लेकिन फायदा समाज का होगा। यानी, यह आसन आपको बिना किसी मेहनत के समाजसेवी की श्रेणी में ला खड़ा कर देता है। क्या कहा? वो कैसे? मतलब फिर एक सवाल? खैर, सवाल किया है तो सुनिए जवाब। शवासन एक मात्र आसन है जो समाज को बलात्कार जैसी कुरीतियों से मुक्ति दिला सकता है। बस इसके लिए आपको 24 घंटे इस आसन में लेटे रहना है और 30-40 सालों तक नियमित अभ्यास करना है। बस इस एक प्रयास से विश्व की सारी महिलाएं सुरक्षित रहेंगी। महिलाओं की सुरक्षा, यानी समाज की सुरक्षा। और, इसमें अपना योगदान देकर आप महान समाजसेवी कहलाएंगे।
शवासन से गृह कलह भी शांत होता है। जब आप यह आसन कर रहे होंगे तो पत्नी कुछ भी बोलेंगी, वह एकतरफा ही होगा। यानी घर में महाभारत होने का कोई चांस नहीं। उल्टे पत्नी खुश होकर आपको भी कोई आश्चर्यनजक खुशी भेंट कर सकती हैं। वैसे तो शवासन के कई और छोटे-छोटे फायदे हैं, पर ये दो लाभ बेहद महत्वपूर्ण और बड़े हैं। यही कारण है कि इसे सारे आसनों में श्रेष्ठ और तमाम मायावी मुश्किलों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। तो इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आप नियमित शवासन करने का संकल्प ले रहे हैं न? शुभकामनाओं सहित!!
नोट: शवासन के ये फायदे काल्पनिक ”हास्य योग शास्त्र” से लिए गए हैं। इसे मजे लेने के लिए पढ़ें।
https://www.youtube.com/watch?v=xyE52evc41o