यूपी की संतकबीर नगर सीट से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी(Sharad Tripathi) पिछले दो दिनों से सुर्खियों में हैं। वजह है भरी सभा में अपनी ही पार्टी के विधायक की जूतों से पिटाई कर देना। जी हां बुधवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें शरद त्रिपाठी बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन और डीएम की मौजूदगी में सरेआम पार्टी विधायक राकेश बघेल की जूते से पिटाई कर दी। बात खुली तो पता चला कि वो किसी शिलापट्ट पर अपना नाम ना होने से खफा थे। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में सासंद के इस आचरण की जमकर आलोचना हुई। विपक्षी दलों ने बीजेपी सांसद के इस आचरण को पूरी पार्टी की हकीकत से जोड़ते हुए खूब तंज कसे। देखते-देखते शरद त्रिपाठी का नाम सोशल मीडिया पर छा गया।

अब सोशल मीडिया पर एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। ये ट्वीट बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी का बताया जा रहा है। इस ट्वीट के वायरल होने के पीछे एक मजेदार कारण है। दरअसल इस ट्वीट में एक तस्वीर है। इस तस्वीर में शरद त्रिपाठी और पुड्डुचेरी की गवर्नर किरन बेदी दिख रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है – Selphey with Kiran vedi governer pandechery.

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस ट्वीट में इस्तेमाल गलत अंग्रेजी को लेकर लोग बीजेपी सांसद को ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनका मजाक उड़ाते हुए लिख रहे हैं कि इंग्लिश हम शर्मिंदा हैं..तेरे कातिल जिंदा हैं। वहीं बहुत से लोग उसी तरह से गलत अंग्रेजी लिख कर भी शरद त्रिपाठी का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ यूजर्स तो फोटो खींचने के एंगल पर भी चुटकी ले रहे हैं। ऐसे यूजर्स लिख रहे हैं कि फोटो भी बूट एंगल से ही खींची गई है।

https://twitter.com/Sultan_muaviya/status/1103682965668802561

https://twitter.com/shamF98/status/1103666772647923715

हालांकि जिस ट्वीट पर लोग बीजेपी सांसद को ट्रोल कर रहे हैं वो शरद त्रिपाठी के अकाउंट पर दिख नहीं रहा है। लोग ये भी लिख रहे हैं कि उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया है। बता दें कि ये ट्वीट शरद त्रिपाठी का है या नहीं इस बात की पुष्टि जनसत्ता.कॉम नहीं करता है।