विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने इटली के टस्कनी में आलीशान होटल बोर्गो फिनोशिएटो होटल में शादी की। शादी के बाद दोनों फिनलैंड में हनीमून मनाने पहुंचे। फिनलैंड के ग्लास इग्लोस में नॉर्थर्न लाइट्स में विराट-अनुष्का अपनी जिंदगी के खूबसूरत पल बिता रहे हैं। दोनों ने इसकी एक तस्वीर भी साझा की। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘वास्तव में, स्वर्ग में हूं’ तस्वीर में विराट और अनुष्का साथ थे। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल हुई है। लोगों को यह तस्वीर काफी पसंद आई। कई ट्विटर यूजर्स ने दोनों को शुभकामनाएं भी दीं। विराट-अनुष्का के फैन्स ने इस फोटो खूब पसंद किया है। लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो इस फोटो का मजाक भी बना रहे हैं।
विराट-अनुष्का की इस फोटो पर कई लोग स्पूफ फोटोज बना रहे हैं। ट्विटर यूजर्स फोटोशॉप का इस्तेमाल कर ऐसा कर रहे हैं। कुछ ट्विटर यूजर्स तो फोटोशॉप का इस्तेमाल कर विराट की जगह पर अपना चेहरा लगा रहे हैं। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कुछ यूजर्स द्वारा शेयर की जा रही इन फोटोशॉप तस्वीरों को शेयर किया है। पाकिस्तानी पत्रकार फजीला सबा ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए उसे कैप्शन दी, “Photoshop at its best” एक नजर आप भी देखिए कैसे इस तस्वीर पर फोटोशॉप का इस्तेमाल हो रहा है।
Photoshop at its best pic.twitter.com/mKczlEar2R
— Fazeela Saba (@FazeelaSaba1) December 18, 2017
— Heisenberg(@Heisenberg_920) December 18, 2017
Haha Shahzad Dakhu @iamAhmadshahzad pic.twitter.com/TiZgeQTrcy
— Yaseen Khan (@YaseenKhanPAK) December 18, 2017
— Rana Abubakar (@RanaAb100) December 18, 2017
— امجد قريشى (@itsAmjadQureshi) December 18, 2017
— IMAD Ahmad (@Imad1Ahmad) December 19, 2017
— Sudais Sadiq (@sudais_sadiq) December 18, 2017

