सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार वायरल वीडियो किसी सेलिब्रिटी के होते हैं तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें कोई बड़ा नाम नहीं होता लेकिन फिर भी आपको हंसाने की क्षमता रखते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा ही वीडियो, जिसमें कोई कॉमेडी स्टार नहीं है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो को कई छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स को जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद खूब हंसी आती है।
इस वीडियो को FunnyDose Videos नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। यह वीडियो 3.43 मिनट का है। इस वीडियो को अभी तक 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि दो बच्चों के सामने एक व्यक्ति आता है जो कुछ ही देर में गढ़े में गिर जाता है। इस व्यक्ति के गिरने का अंदाज किसी को भी हंसने पर मजबूर कर सकता है। आगे दिखाया गया है कि एक लड़की स्टाइल से चलने की कोशिश करती है और फिर वो फर्श पर गिर जाती है।
वीडियो में एक महिला ने एक पुरुष की पिटाई कर दी क्योंकि टेबल पर रखी बोतल का पानी औरत के मुंह पर चला गया। इस महिला ने युवक की जमकर धुनाई की। एक युवक उछल कर घोड़े पर चढ़ने का प्रयास करता है और घोड़ा उसे लात मार देता है। आगे बिल्ली कुत्तों की लड़ाई दिखाई गई है। इस लड़ाई में बिल्ली के आगे के पैरों में चमकने वाला कुछ दिखता है, जिससे कुत्ते बिल्ली की लड़ाई होती है। आगे दिखाया गया है कि एक लड़का बैठा होता है उसके पीछे पटाखे लगा दिए जाते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=8RVaNe-A4kM
बारिश से बचने के लिए एक लड़की बैठती है तभी कार के आने से सड़का का पानी उसे भिगो देता है। आगे दिखाया गया है कि कुछ लड़के और लड़कियां डांस कर रहे हैं और इसी बीच एक लड़की नाली में गिर जाती है। बारिश से बचने की कोशिश कर रही दो लड़कियां भागती हैं लेकिन एक फिसल जाती है और पानी में भीग जाती है।