हम-आप अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार हमको मनचाही सफलता नहीं मिलती। इसके लिए कई सारे कारण जिम्मेदार होते हैं। इनमें से ही एक है हमारा अंगूठा। जी हां, हस्त रेखा विज्ञान में व्यक्ति के अंगूठे को उसकी किस्मत की चाबी बताया गया है। इसके अनुसार व्यक्ति की सफलता और असफलता काफी हद तक उसके अंगूठे पर निर्भर करती है। यह इस चीज पर भी निर्भर करता है कि आपके अंगूठे का आकार कैसा है। उदाहरण के तौर पर छोटे अंगूठे के लोग काफी चिंतित स्वभाव के होते हैं। वह छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता में घिर जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति का अंगूठा उसकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। आपने अलग-अलग व्यक्तियों को एक जैसी परिस्थिति में अलग-अलग व्यवहार करते देखा होगा। यह उस व्यक्ति के अंगूठे की बनावट से तय होता है। यदि छोटे अंगूठे के लोग काफी चिंता करने वाले होते हैं, तो बड़े अंगूठे वाले मुसीबतों से बड़ी आसानी से निकल जाते हैं। ऐसे में बड़े अंगूठे वालों के जीवन में सफल होने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, छोटे अंगूठे वाले चिंता में डूबे रहने की वजह से अपने अवसरों का गंवा देते हैं और उनके असफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]

यदि व्यक्ति का अंगूठा सीधा हो तो वह काफी ऊर्जावान होता है। ऐसे लोग सकारात्मक स्वभाव के होते हैं और मुश्किल से मुश्किल समय को झेलने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा ये लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। यदि व्यक्ति का अंगूठा पीछे की ओर झुका हो तो वह व्यक्ति अहंकारी होता है। और यदि अंगूठा आगे को छुका हो तो व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर होता है। वहीं वे लोग जिनके अंगूठे पर चक्र बना होता है, वे काफी भाग्यशाली होते हैं। उन्हें अपने भविष्य में काफी सफलताएं मिलती हैं।

[jwplayer 16VFqpML-gkfBj45V]