घर में सुख-समृद्धि के लिए वास्तु का बहुत महत्व माना जाता है। अगर घर में कुछ परेशानी हो रही है तो वास्तु के द्वारा हम उन परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए आज जानते हैं घर की खुशहाली के लिए हमे वास्तु की किन टिप्स को अपनाना चाहिए।
1. घर में सबसे मुख्य चीज घर का मेन गेट होता है। अगर गेट खोलते समय कोई आवाज आती है तो वह वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।
2. घर का मेन गेट झुका नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर घर में परेशानी बनी रहती है। घर का मेन गेट संतुलित होना चाहिए।
[jwplayer TFzRhDcD-gkfBj45V]
3. कई घरों में जगह की दिक्कत होने के कारण दरवाजे को बाहर की ओर खोल दिया जाता है। वास्तु के अनुसार ये अशुभ होता है। घर का मेन गेट घर के अंदर की ओर खुलना शुभ माना जाता है।
4. घर के मुख्य दरवाजे को खोलते समय रगड़ नहीं खाना चाहिए। ऐसा होने पर घर में आर्थिक परेशानी आ जाती है।