साल 2016 के दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ऐसे में विभिन्न राशि वाले जातक यह जानना चाहेंगे कि उनका आने वाल सप्ताह कैसा होगा। ताकि उसके मुताबिक वह अपने कार्य कर सके। ऐसे में महागुरु गौरव मित्तल बता रहे हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए 25 से 31 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा। कन्या राशिवालों के कुछ दिन आलस भरे हो सकते हैं। फालतू खर्चे बढ़ने की संभावना है, साथ ही निवेश कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस सप्ताह तुला वाले अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा परंतु ख़र्च में बढ़ोतरी की संभावना है। छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा है समय हो सकता है।
मेष (Aries) राशि के बारे में: (देखें वीडियो)
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी | शुभ दिशा: दक्षिण
यह सप्ताह आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी /बिजनेस में स्थितियां आपके फेवर में होंगी। अपनी ताकत को किसी अच्छे और उद्देश्यपूर्ण कार्य में लगाने का प्रयास कीजिए। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। शादीशुदा जोड़े और प्रेमी युगल के लिए पूरा सप्ताह लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगा।
वृषभ (Taurus) राशि के बारे में: (देखें वीडियो)
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
इस सप्ताह परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा, किस्मत का साथ मिलेगा। घर में किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। सेहत के मामले में सावधान रहें। विलासिता और आरामदेह चीज़ों को लेकर भी ख़र्चा बढ़ेगा, अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए समय अनुकूल है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जीवन शैली में भी सुधार आयेगा। आप अपने आपको स्वच्छंद, प्रभावशाली एवं साहसी महसूस करेंगे। लव लाइफ में नीरसता रहेगी।
मिथुन (Gemini)राशि के बारे में:(देखें वीडियो)
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
इस सप्ताह किसी पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है, समय अच्छा बीतेगा। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, नए अवसरों का लाभ मिल सकेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नकारात्मक विचारों को दूर रखे तथा अपने विचारो पर हमेशा नियंत्रण रखें। आप अपनी समझ और कुशाग्रता से विभिन्न परियोजनाओ पर कार्य करने में सक्षम है। छात्रों को इस सप्ताह मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है या असंतोष रहेगा।
कर्क (Cancer) राशि के बारे में:(देखें वीडियो)
राशि स्वामी: चंद्रमा | शुभ रत्न: मोती | शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पश्चिम
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में प्रगति बनी रहेगी, कार्यक्षमता को विशेष बल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की एवं मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जॉब को बदलना चाहते हैं तो समय आपके अनुकूल है। इस सप्ताह अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, इससे आपकी खोई हुई ऊर्जा को वापस लाने में मदद मिलेगी। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। इस हफ्ते लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।
सिंह (Leo)राशि के बारे में:(देखें वीडियो)
राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रत्न: माणिक्य | शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पूरब
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोग अधिक कार्य के चलते आप व्यस्त रहेंगे, मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं परंतु ख़र्च पर नियंत्रण रखें। अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर रहें। ग़ुस्से, अहंकार और लालच के अलावा अन्य नकारात्मक चीजों का त्याग करें, अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें, बोलने से पहले अपने शब्दों को लेकर एकबार सोच लें। घर से दूर काम कर रहे लोगो की प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहेगी।
कन्या (Virgo) राशि के बारे में:(देखें वीडियो)
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
यह सप्ताह आपके लिये लाभदायक साबित होगा, कोई नया समझौते आप कर सकते हैं। सप्ताह के कुछ दिन आलस भरे हो सकते हैं। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं, निवेश कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद होने की संभावना दिखाई दे रही है, किसी छोटी चीज़ को लेकर ग़ुस्सा करने की आवश्यकता नहीं है। सप्ताह के अंत में आप परिवार के साथ अच्छे पलों का आनंद लेंगे।
तुला (Libra) राशि के बारे में: (देखें वीडियो)
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
इस सप्ताह आपके अंदर एक नई ऊर्जा आएगी, कुछ दिनों के अवकाश पर जाना उचित होगा। आप दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे या फिर किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा परंतु ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। यह सप्ताह छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा है, ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। निजी जीवन के बारे में सोचने के लिए ये सप्ताह आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा, पति-पत्नी के संबंधो में मधुरता आएगी।
वृश्चिक (Scorpio) राशि के बारे में: (देखें वीडियो)
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण
इस सप्ताह आप पर काम का बोझ अधिक है परन्तु आपकी क्षमता अच्छी रहेगी। आपको अनुकूल परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की भी संभावना है। आपके घर में कोई नया मेहमान आने की संभावना है। नकारात्मक और अनैतिक विचारों से दूर रहें। आप बहुत जल्द क्रोधित होंगे, गुस्से पर कंट्रोल करें। आय के साधन बढ़ सकते हैं या फिर किसी नए धंधे अथवा नर्इ नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। लव लाइफ में चाह करके भी नीरसता रहेगी।
धनु (Sagittarius) राशि के बारे में: (देखें वीडियो)
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
इस समय योजना बनाने के लिए अच्छा वक़्त है, आप सलाह और समर्थन के लिए दूसरों पर अधिक विश्वास करेंगे। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें, किसी भी व्यक्ति के साथ व्यर्थ विवाद से बचें। निवेश करना अच्छा रहेगा। परिवार में भी सब सामान्य होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। लव लाइफ में इस सप्ताह, पैदा हुए मतभेद सुलझ सकते हैं, जीवन साथी के साथ रोमांटिक पल गुजारेंगे।
मकर (Capricon) राशि के बारे में: (देखें वीडियो)
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
इस सप्ताह पैसा कमाने का अवसर प्राप्त होगा। किसी पुराने सौदे, शेयर, वसीयत, फंड आदि से फायदा हो सकता है। जीवन शैली में भी सुधार आयेगा। अपने लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए शांति और विनम्रता बनाए रखें, दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपकी सेहत स्थिर और सामान्य रहेगी। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं या फिर किसी मेहमान के आने की संभावना है। …
कुंभ (Aquarius) राशि के बारे में: (देखें वीडियो)
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
कामकाज और व्यवसाय के अलावा आपको परिवार में भी कठिन वक़्त का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी मेहमान के आने की संभावना है, पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत में सुधार होगा, महीने के आख़िरी में यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश की कोई योजना बनाएंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी। जीवनसाथी संग प्रेम की मधुरता बढ़ेगी।
मीन (Pisces) राशि के बारे में: (देखें वीडियो)
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
इस सप्ताह आप अधिक कार्य करेंगे, किस्मत का साथ मिलेगा। नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। आय के नए साधन मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। विवादों से बचने की कोशिश करें, आपका सहनशील, अटल, प्रतिबद्ध एवं उद्देश्यपूर्ण स्वभाव, समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा। सावधान रहें, कोई आप पर ग़लत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी। इस हफ्ते लव लाइफ जयादा रोमांटिक नहीं रहेगी।