Vrishchik Rashi Varshik Rashifal 2019, Scorpio Yearly Horoscope 2019 in Hindi: वृश्चिक का करियर राशिफल 2019: साल 2019 में आपके करियर को काफी ग्रोथ मिलेगी। आप अपने लक्ष्य की ओर काफी तेजी से आगे बढ़ेंगे। थोड़े इंतजार के बाद सफलता भी आपके हाथ लगेगी। इससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य बनाएंगे। दोस्तों से आपको काफी मदद मिलेगी। इस साल समय को लेकर सावधान रहें। विद्यार्थी समय बर्बाद करने से बचें।
वृश्चिक का लव राशिफल 2019: साल 2019 प्रेम के लिहाज से आपके लिए उत्साहवर्धक नहीं है। इस साल आप कई सारी जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। इसके चलते आप अपने पार्टनर को बहुत समय नहीं दे पाएंगे। नए साल में आपकी भावनाओं के आहत होने के संकेत हैं। इससे बहुत निराश और परेशान न हों। लव मैरिज में दिक्कतों का सामना करना होगा। परिवार में समाज का सहयोग पाना मुश्किल होगा।
[bc_video video_id=”5980860290001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वृश्चिक का वित्त राशिफल 2019: नए साल में आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होने वाली है। आपके लिए आय प्राप्ति के नए योग बनेंगे। आपको इनका लाभ उठाना होगा। साथ ही पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिलने वाली है। हालांकि इसके लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस साल आपको ज्वॉइंट बिजनेस करने से बचना चाहिए। संकेत हैं कि इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही धैर्य रखना होगा।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल 2019: स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2019 आपके लिए सामान्य होगा। आपको रक्त संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये गंभीर किस्म की नहीं होंगी। आपको इस साल अपने क्रोध पर विशेष रूप से नियंत्रण करना चाहिए। आपको योग करने की जरूरत है। इससे आपको काफी लाभ होने वाला है। परिवार के लिए समय निकालें। आपको अच्छा लगेगा।