राशि चक्र की दूसरी राशि है वृष, जिसके स्वामी भृगु ऋषि के पुत्र, श्वेत वर्णी, दण्ड, कमल, माला और धनुष-बाण धारण करने वाले दैत्य गुरु शुक्रदेव हैं। सदगुरुश्री कहते हैं कि ऐश्वर्य के मालिक शुक्र नव सम्वतसर के आगाज पर बुध, चंद्रमा और सूर्य के साथ अपने धुर विरोधी बृहस्पति की राशि मीन में गतिशील होंगे। मीन का शुक्र संघर्ष के पश्चात् उत्तम लाभ के लिए जाना जाता है। मीन का सूर्य अनुभव और योग्यता द्वारा लाभ की पटकथा तैयार करता है। वर्षारम्भ में शनिदेव, बृहस्पति की राशि धनु में आसीन रहेंगे। फलस्वरूप वृष राशि के लोग संवत पर्यन्त शनि की अढ़ैया के फंदे में फंसे रहेंगे। जहां वो कभी मुस्कुरायेंगे, कभी छटपटायेंगे। ताम्रपाद का अष्टम शनि प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की गुज़ारिश नहीं, ताक़ीद करता है। यह शनि धन, सुख सुख समृद्धि के साथ यौन समस्याओं के साथ महिलाओं को दैहिक कष्ट प्रदान करता है। गुरु अपने धुरविरोधी शुक्र की राशि तुला में असहज नज़र आयेंगे। लौह पाद का छठा गुरु चिकित्सा सम्बन्धी व्यय के लिए जाना जाता है। यह गुरु गुप्त शत्रुओं से बेचैनी और देह के निचले भाग में कष्ट का कारक बनता अक्टूबर,2018 की शाम जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होगा, तब लौह पाद का सप्तम गुरु क़ानूनी झमेला खड़ा करेगा। राहु कर्क में और केतु मकर में गतिशील होंगे। ताम्रपाद का तृतीय राहू और नवाँ केतु करियर में उन्नति और यात्रा से लाभ के लिए जाना जाता है।

मार्च – इस मास में संदेह से बचें, अन्यथा वो आपकी शांति को दीमक की तरह चाट जाएगा। अध्ययन से शांति मिलेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। निरर्थक खर्चों का योग है। शारीरिक थकान रहेगी। मन में उदासी रहेगी। ऊलजलूल कारणों से दिमाग में भारीपन होगा। शुभ तिथि- 6,7,10,19,20,30

अप्रैल – आर्थिक उत्कर्ष के पूरे संकेत प्राप्त रहे हैं। अनावश्यक व्यय को लेकर सतर्क रहें। सम्मान और प्रतिष्ठा के लिये यह महीना अच्छा तो है, पर सतर्क रहने की भी ज़रूरत है। बहस से बचें, अन्यथा विरोधी मौक़ा लपक कर, अपने अनुभवों से आपको चित्त कर देंगे। विवाद का सामना शांति से करें। करियर का तनाव घर लेकर न जायें। शुभ तिथि- 3,5,6,27

मई – मई में प्रतिष्ठा को लेकर सचेत रहें। बेमतलब टीका टिप्पणी से मुँह फेर लें। अध्ययन में रुचि जगेगी। कोई उम्मीद धुँधली होगी। कामयाबी के लिये ज़ोर लगा के हइशा वाले जुनून की दरकार होगी। कर्ज से बचें। आमदनी को लेकर बेचैनी बढ़ेगी।पर धन आने के भी संकेत मिल रहें हैं। नसों और मांसपेशियों में तनाव उत्पन्न होगा। खोये खोये से रहेंगे। डिप्रेशन जैसा महसूस होगा। शुभ तिथि- 3,4,14,24,30

जून – शनि की अढ़ैया का अस्पष्ट आभास होगा। झमेला बढ़ेगा। पर चित्त को शांत रखने के प्रयास से सफलता की राह निकलेगी। विरोधियों पर विजय की अनुभूति के साक्षी बनेंगे। मनमुटाव से बचें। शिक्षा में प्रगति होगी। यात्रा से आनन्द आयेगा। व्यवहार कुशलता निखरेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। कामयाबी की कोशिशें रंग लायेंगी। कोई मामूली विकार खीज पैदा करेगा। शुभ तिथि- 1,3,9,12,20,22,28

जुलाई – जुलाई माह का आगाज खुशगवार होगा। जूलरी, पेंटिंग या वस्त्रों में रुचि उत्पन्न होगी।धन लाभ और आनन्द की राह प्रशस्त होगी। श्रम का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा निखरेगी। आचरण में नाटकीयता न आने दें। करियर से सम्बन्धित नये विचार प्रकट होंगे। रसूख़ में इज़ाफ़ा होगा। अनुज से आनंद प्राप्त होगा। मां की तरफ के रिश्तेदारों से कहासुनी सम्भव है। कार्यक्षेत्र में बिगड़ी बात बनने के संकेत मिलेंगे। शुभ तिथि- 2,6,9,14,18,21

अगस्त – इस मास में कोई पुरानी तमन्ना पूरी होगी। हिल स्टेशन जाने से बचें। आर्थिक लाभ ख़ुशी का कारण बनेगा। मन चंचल रहेगा। क्षणिक लाभ की कोशिशों से हानि होगी। संतान को लेकर कोई अच्छी ख़बर प्रसन्न करेगी। कोई बिगड़ी बात बन जायेगी। किसी पुराने अज़ीज़ की बहुत याद आयेगी। करियर में सिक्का चल निकलेगा। पारिवारिक मामलों में दख़ल बवाल कर देगा। शुभ तिथि- 5,8,15,16
सितम्बर – इस महीने मन की ऊहापोह बेचैन करेगी। संतान का अर्थ कष्ट बेचैन करेगा। रणनीति बना कर काम करने से शत्रु चारों खाने चित्त हो जायेंगे। ग़लत फ़ैसलों से धन की हानि सम्भव है। व्यापारिक यात्रा की योजना बनेगी। पैरों के उपरी हिस्सों में कष्ट हो सकता है| पारिवारिक आनन्द से ओतप्रोत रहेंगे। सरकारी और क़ानूनी मामलों में लाभ का योग है। पार्टनरशिप दिमाग का दही करेगी। शुभ तिथि- 5,6,7,17,24,30

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

अक्टूबर- इस माह में आपकी वाणी नहीं, मौन मुखर होगा। क़र्ज़ की चिन्ता कम होगी। पार्टनर या किसी स्वजन के कारण आर्थिक लाभ होगा। नसीब साथ देगा। प्रभु और सन्तों पर यक़ीन गहराएगा। जलने वाले कुछ बिगाड़ न पायेंगे, केवल धूल उड़ायेंगे। किसी मुश्किल का हल निकलेगा। मित्रों पर ख़र्च का योग है। यात्रा से लाभ हो न हो आनन्द अवश्य प्राप्त होगा। सेहत मस्त रहेगी। शुभ तिथि- 6,7,19,28

नवम्बर- ये महीना मिला जुला होगा। पारिवारिक किटकिट का सामना शब्दों से नहीं, मौन से करें। करियर में कोई अच्छी ख़बर आनन्द प्रदान करेगी।पार्टनर या किसी अपने की आर्थिक हानि से मन बेचैन रहेगा। प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें।मित्रों से ही नहीं विरोधियों से भी अर्थलाभ की भूमिका बनेगी। मांसपेशियों में कुछ कष्ट सम्भव है। शुभ तिथि- 5,6,16,20,24

दिसंबर – यह महीना जहाँ कोई अच्छी खबर लायेगा, वहीं मान प्रतिष्ठा पर भी उंगली उठाएगा। देह में आलस्य होगा। हड्डियों और मांस पेशियों के प्रति सचेत रहें। करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। किसी भूले बिसरे की ख़बर आयेगी। क़ानूनी पचड़ों से बच कर रहें। सरकारी मामलों में अच्छी खबर आएगी। शुभ तिथि- 3,5,10,11,22,29

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]

जनवरी – करियर में प्रदर्शन सुधारने का प्रयास रंग लायेगा। कोई वादा उम्मीद जगायेगा। मौलिक विचार प्रगति का नया द्वार खोलेगा।सुख सुविधा की नई वस्तुओं का क्रय हो सकता है। विदेशों से सम्बन्ध लाभ और आनंद देंगे। सनद रहे कि बंद आँखों से यक़ीन अच्छा ख़याल नहीं है। शुभ तिथि- 5,7,8,18,19

फरवरी- इस माह सुख से सराबोर नज़र आ रहा है। उसूलों से समझौता हरगिज़ न करें, वरना दूरगामी क्षति होगी। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। किसी अच्छी ख़बर से मन मयूर नाचने लगेगा। असत्य संभाषण से दूर रहें। शुभ तिथि- 7,11,22,23

शुभ रंग- श्वेत, भूरा
शुभ अंक- 4,6
शुभ ग्रह- शुक्र, चंद्र
शुभ दिशा– उत्तर

उपाय- श्वेत गाय की सेवा, चावल और शक्कर का दान, व बरगद की जड़ों में मीठा दुग्ध अर्पित करें। लाभ होगा, ऐसा पारम्परिक मान्यतायें कहती हैं।

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त 

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मिथुन राशि: इस वर्ष आर्थिक निवेश से होगा लाभ, बृहस्पति के प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम

विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल