राशि चक्र की अष्टम राशि है वृश्चिक, जिसके स्वामी ग्रह ऊर्जा के पुंज, रुचक महापुरुष योग व मनोगत विज्ञान के प्रदाता मंगल देव हैं| सदगुरुश्री कहते हैं कि नवीन संवत 2075 के आग़ाज़ पर भूमि का यह कुँवारा पुत्र भौम बृहस्पति की राशि धनु में अपने महा शत्रु शनि के साथ भ्रमणशील रहेंगे। यह स्थिति शारीरिक कष्ट और मानसिक उलझन के साथ किसी विवाद का संकेत दे रही है। वृश्चिक राशि के लोग शनि की साढ़ेसाती के अंतिम चरण को भोग रहे हैं। स्वर्ण पाद का यह द्वितीय शनि आर्थिक संकोच देगा। इस काल में वाणी की विनम्रता, सदआचरण, धैर्य का वरण और स्वयं कि योग्यता बढ़ाने से बेहतर अमोघ अस्त्र दूसरा नहीं है। यह शनि करियर में नये झमेले व नई चुनौतियां प्रस्तुत कर साम-दाम- दण्ड- भेद सिखायेगा, और कालांतर में तराश कर नायक भी बनायेगा। सनद रहे, वाणी पर अनियंत्रण बड़े झमेले का कारक बन सकता है। नए साल की शुरुआत में राहू कर्क और केतु मकर में हैं। स्वर्ण पाद का नवम राहु और तृतीय केतु विदेश यात्रा में असावधानी से उलझन का कारक माना जाता है। प्रतिष्ठा का विशेष ख़याल रखें। साल की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति दैत्य गुरु शुक्र की राशि तुला में असहज नज़र आ रहे हैं। रजत पाद का द्वादश गुरु देह में कष्ट के साथ व्यर्थ के ख़र्च से दिमाग़ का दही करेगा। 11 अक्टूबर,2018 की शाम 15 बजकर 32 मिनट पर जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होगा, तब ताम्र पाद का वह प्रथम गुरु शारीरिक कष्ट के साथ अपनी किसी बेवक़ूफ़ी मान प्रतिष्ठा को प्रभावित करेगा।

मार्च- शनि की साढ़ेसाती के अंतिम चरण का दबाव बेचैन करेगा। करियर में चुनौतियां आयेंगी। भागदौड़ बढ़ेगी। काम का दबाव बनेगा। क़ानूनी समस्या तंग करेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी बिछड़े परिजन की याद से गला भर आयेगा। किसी का उपहास हर्ग़िज़ ना उड़ायें। शुभ तिथि- 5,7,8,12,18

अप्रैल – पुत्र से सुख मिलेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर मन दुखेगा। क़र्ज़ से मुक्ति की राह प्रशस्त होगी। संतान की शिक्षा को लेकर संशय रहेगा। किसी नाराज़ मित्र से मुलाक़ात होगी। रुके हुए पैसे मांगने पर कहासुनी हो सकती है। अपनी किसी ग़लती का पश्चात्ताप होगा। शुभ तिथि- 4,6,9,10,24

मई – आर्थिक स्थिति के लिए माह अच्छा है। बहस से दूर रहें। मुक़दमे के लिये संकेत अच्छे नहीं हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। दूसरों पर टीका टिप्पणी या उनका मजाक बनाने से धन नष्ट होगा। पुरानी बातें बहुत याद आयेंगी। मांसपेशियों में खिंचाव या कष्ट होगा। शुभ तिथि- 2,4,8,10,28

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]

जून – वाणी, बौद्धिक क्षमता और सूझबूझ से अर्थ प्राप्ति होगी। सम्बन्ध और संपर्क से लाभ होगा। आकस्मिक खर्च सम्भव है। विरोधी पराभूत होंगे। क्रोध पर क़ाबू रखें। आनंद और उदासी दोनों मिलेगी। महीना जहाँ आर्थिक रूप स बेचैन करेगा, वहीँ मामूली लाभ हर्षित भी करेगा। शुभ तिथि- 7,14,15,18,28

जुलाई – इस माह में कई रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिजनों के सहयोग से लाभ और आनन्द प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षी इरादे शुभ फल प्रदान करेंगे। नयी योजना पर काम करेंगे। साझेदारी से बचें। कोई खबर बेचैन करेगी। प्रतिष्ठा का ख्याल रखें। बुज़ुर्गों के लिये ये माह मिश्रित है। पैरों के ऊपरी हिस्से में कष्ट संभव है। शुभ तिथि- 2,10,12,22

अगस्त – हिम्मत रंग लाएगी। हाज़मे का विशेष ध्यान रखें। किसी अपने की सलाह से आर्थिक लाभ होगा। सत्ता से जुड़े किसी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख में इज़ाफ़ा संभव।। राजनीति से जुड़े लोगों को लिये माह अदभुत है। कोई मित्र सहायक सिद्ध होगा।छोटी अवधि के निवेश से बचें। शुभ तिथि- 5,6,8,9,13,15

सितम्बर – करियर के लिये माह अच्छा है। धातु के व्यापार या उसके शेयर से लाभ होगा। मधुर वाणी चमत्कार कर देगी। किसी का सहयोग जीवन की उलझन काम करेगा। कोई प्रशंसा आनन्द देगी। आकस्मिक व्यय बढ़ेगा। उदर में कष्ट संभव है। परिवार में वाद विवाद को टालना होगा। शुभ तिथि- 5,7,8,15,25

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]

अक्टूबर – इस महीने में सहसा बढ़ता ख़र्च बेचैन करेगा। पर साथ ही लाभ के भी संकेत प्राप्त हो रहे हैं। कोई महत्वाकांक्षी योजना परवान चढ़ेगी। वर्ज़िश आवश्यक है। क्रोध से सदगुण नष्ट होगा। अपनी कोई ग़लती परेशान करेगी। संतान को लेकर मानसिक दबाव बढ़ेगा। शुभ तिथि- 1,7,9,29

नवम्बर – इस माह आर्थिक लाभ और व्यय दोनों बने रहेंगे।संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद से मन उदास होगा। सच बोलने से लाभ भी मिलेगा और शान्ति भी। मान सम्मान के प्रति सचेत रहें। आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। उपहार प्राप्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। किसी के प्रति सोच बदलेगी। शुभ तिथि- 6,7,8,15,16,24

दिसंबर – करियर में तनाव की संभावना है। यात्र पर खर्च होगा।वात-पित्तसे कष्ट होगा। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।किसी व्यक्ति विशेष से तनाव मिलेगा। स्वजनों से तकरार होगी। स्वास्थ्य में नरमी तारी रहेगी। भावुकता और सम्वेदनशीलता में इज़ाफ़ा होगा। गृह प्रपंच दर्द देगा। शुभ तिथि- 3,5,14,15,24

जनवरी – इस महीने में उतरती साढ़ेसाती का दबाव सर चढ़ कर बोलेगा, पर किसी मित्र या सहकर्मी की सहायता से करियर करियर में लाभ के द्वार खोलेगा। लॉटरी का टिकट एक बार फिर मूर्ख बनाएगा। सनद रहे, पैसा आकाश से नहीं सही योजना और सटीक कर्म से ही आएगा।विनम्रता आपको प्रतिष्ठित बनायेगी। शुभ तिथि- 8,12,13,19,24

फरवरी – कारोबारियों के लिये स्थिति नौकरी पेशा लोगों से कुछ बेहतर होगी। किसी राजनीतिज्ञ का सहयोग आनन्द प्रदान करेगा। क़ानूनी पचड़ों से दूर ही रहें वरना मुठभेड़ महँगी पड़ेगी। नया खर्च सर उठाएगा, तब अच्छे संसाधनों के बावजूद धन का जुगाड़ सर घुमायेगा। कोई अच्छी ख़बर आएगी।किसी की याद बेचैन भी करेगी और चैन भी देगी।ससुराल पक्ष से उलझन होगी। शुभ तिथि- 9,10,14,15,23

शुभ रंग- लाल, केसरिया, पीला
शुभ अंक- ३,९
शुभ ग्रह- सूर्य, मंगल, बृहस्पति
शुभ दिशा- दक्षिण

उपाय- जलीय जीवों को गुड़ मिश्रित आहार, लाल मिर्च का त्याग, मसूर की दाल और ताम्र बर्तनों का दान, और मीठी वाणी आपको लाभ प्रदान करेंगे, ऐसा पारंपरिक अवधारणाएं खाती हैं।

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त 

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मिथुन राशि: इस वर्ष आर्थिक निवेश से होगा लाभ, बृहस्पति के प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान

विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल