राशि चक्र की सप्तम राशि है तुला, जिसके स्वामी ग्रह ऐश्वर्य के मालिक और भृगु ऋषि के पुत्र, श्वेत वर्णी, दण्ड, कमल, माला और धनुष-बाण धारण करने वाले दैत्य गुरु शुक्रदेव हैं। सदगुरुश्री कहते हैं कि दैत्य गुरु शुक्र नूतन संवत 2075 के आग़ाज़ पर बुध, चंद्रमा और सूर्य के साथ अपने वैचारिक विरोधी बृहस्पति की राशि मीन में गतिशील होंगे। यह शुक्र मामूली आनन्द और विषाद, दोनों अनुभूतियों के लिए जाना जाता है। बृहस्पति के घर धनु में शनि की मौजूदगी तुला राशि के लोगों के जीवन को नई धार देगी। रजत पाद का यह तृतीय शनि अनुज से लाभ का कारक बनता है। शनि की साढ़ेसाती के ख़त्म होने का आनन्द तुला राशि के लोगों को उनके जीवन में आहिस्ता आहिस्ता पसरता हुआ महसूस होगा। देवगुरु बृहस्पति दैत्य गुरु शुक्र की राशि तुला में बेचैन रहेंगे। ताम्रपाद का प्रथम गुरु प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहने की ताक़ीद करता है। 11 अक्टूबर,2018 की शाम 15 बजकर 32 मिनट पर जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होगा, तब स्वर्ण पाद का वह गुरु बौद्धिक चतुराई से प्रचण्ड आर्थिक का मार्ग प्रशस्त करेगा। राहू चंद्र राशि कर्क और केतु शनि की राशि मकर में चक्रमण करेंगे। रजत पाद का दसवाँ राहू और चौथा केतु सहयोगियों से वैचारिक मतभेद और लाभ दोनों का सबब बनता है। यह योग मस्तिष्क के कौशल से लाभ की दास्तान लिखता है।
मार्च – इस माह प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। अपनी बेचैनी को वाणी पर न लाएँ। उसे मुस्कुराहट में छुपायें। किसी भी तरह परिजनों का ऋण उतार दें। संतान का स्वास्थ्य परेशान करेगा। जीवनसाथी को लेकर कोई बेचैनी खत्म होगी। किसी शुभ कार्यों में शरीक होने या सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन अदभुत अनुभव की सौगात देगा। शुभ तिथि- 4,6,9,11,12,22
अप्रैल – यह माह करियर में विशिष्ट लाभ का गवाह बनेगा। बड़ी संतान को लेकर कुछ फ़िक्र रहेगी प्रतिष्ठा पर ख़र्च होगा। मांसपेशियों और हड्डियों में मामूली कष्ट सम्भव है। बौद्धिक बल से आर्थिक संबल मिलेगा। इस माह अपने घर का स्वप्न साकार होने की दिशा में कोई कदम उठेगा। सेहत का ध्यान रखें। शुभ तिथि- 4,7,11,12,14,15
मई – भाग्य साथ देगा। संतान के प्रति चिंता नहीं, चिंतन से मार्ग निकलेगा। बहस से बचें। संतान की गलतियां मन उदास करेंगी। वाहन से सतर्क रहें। शरीर की निचले भाग में कष्ट होगा। आर्थिक लाभ और खर्च दोनों प्रकार की परिस्थितियां बनेंगी। शुभ तिथि- 5,7,10,11,28
जून- इस माह कोई नया अवसर प्राप्त होगा। ध्यान रखें कि नीयत में सुधार के बिना स्थिति न सुधरेगी। किसी वरिष्ठ का अनुभव काम आयेगा। सम्पत्ति के लेनदेन में उलझन संभव। हाजमे का ख़्याल रखें। कोई पुरानी उदासी नष्ट होगी। करियर में श्रम रंग लायेगा। मक्खनबाज़ों सतर्क रहें। अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ तिथि- 2,3,5,6,14,30
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
जुलाई – करियर के लिए यह महीना विलक्षण है। संतान से धोखे का योग है। आर्थिक दृष्टि से उत्तम समय है। दैहिक कष्ट होगा। वाहन चालन में सतर्कता आवश्यक है। बौद्धिक और वक्तृत्व क्षमता सफलता प्रदान करेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शुभ तिथि- 5,7,9,14,24,25,26
अगस्त – इस मास में करियर में ग़ज़ब की सफलता का योग है। लेनदेन में सावधानी रखें। सुख पर खर्च होगा। नवीन विचार व कौशल से धन और उपहार का लाभ होगा। नयी योजनाओं में निवेश होगा। सुख सौभाग्य का काल है। किसी रुके हुए कार्य में सहसा गति आयेगी। शुभ तिथि- 7,9,10,14,24,26
सितम्बर – इस माह अभीष्ट सिद्धि का संकेत है। करियर में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। सुनें ज़्यादा, बोलें कम। सरकार से लाभ होगा। टैक्स सम्बंधी उलझन सर उठायेगी। आर्थिक उतार और चढ़ाव दोनों बना रहेगा। हाज़मे का ध्यान रखें। अपनी क्षमता और शौर्य से प्राप्त सम्मान दिव्य आनन्द प्रदान करेगा। कनिष्ठ संतान का कोई कर्म ख़ामोश दर्द देगा। शुभ तिथि- 4,8,16,24,25
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]
अक्टूबर – नेत्रों में कष्ट सम्भव है। संतान का कोई कृत्य दुःख देगा। क्षमा का वरण व्यक्तित्व को शिखर पर ले जायेगा। प्रतिष्ठा को लेकर सजग रहें। करियर में सावधानी की ज़रूरत है। निर्णय लेने में भ्रमित होंगे। उत्साह की कमी होगी। किसी दूर बैठे स्वजन से सम्पर्क होगा। मां के प्रति चिंता बढ़ेगी। शुभ तिथि- 4,7,8,14,21,
नवम्बर – इस माह में आर्थिक लाभ के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। बहस से बचें। मौन हज़ार शब्दों से बेहतर है। गाड़ी लेने या बदलने पर विचार करेंगे। लम्बे निवेश से लाभ होगा। वस्त्रों और आभूषणों पर ख़र्च करेंगे। सामाजिक रसूख़ बढ़ेगा। आनन्द आएगा। शुभ तिथि- 7,8,21,23
दिसंबर – इस माह धन लाभ और ख़र्च दोनो का योग है। करियर में कद विराट होगा। किसी के ऊपर टीका टिप्पणी से बचें। अधिक सोच विचार से सिर्फ़ भ्रम बढ़ेगा। घर के इंटीरियर की योजना बनेगी। आनन्द में वृद्धि होगी। करियर में लाभ का योग है। वाणी पर संयम रखें। शुभ तिथि- 3,7,14,18,23,24
जनवरी – यह माह में आर्थिक योजनाओं की सफलता का जश्न मनाने का है। सुदूर यात्रा की योजना बनेगी। किसी पुराने अपने से मुलाक़ात होगी। मान सम्मान के प्रति सचेत रहें। तुनकमिज़ाजी और बहस से नुक़सान होगा। शुभ तिथि- 9,12,13,17
फरवरी – इस महीने में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। पिता से विवाद संभव है। साहस से धनार्जन होगा। ख़राब नीयत कष्ट देगी। विचारों को सकारात्मक रखें।बड़े या नये ख़र्च की संभावना है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी की सहायता से उन्नति की राह निकलेगी।कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न करेगी। संतान का लेकर मन उदास रहेगा। शुभ तिथि- 2,6,11,19
शुभ रंग- श्वेत, भूरा
शुभ अंक– 3,6,9
शुभ ग्रह- बुध, शुक्र
शुभ दिशा- पश्चिम
उपाय- दही के उबटन का प्रयोग, छोटी कन्याओं को प्रत्येक शुक्रवार को उपहार, सत्य का वरण, और प्राणायाम से लाभ होगा, ऐसा मान्यतायें कहती हैं।
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त
विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें
विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम
विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल