राशिचक्र की पंचम राशि है सिंह, जिसके स्वामी आदि ग्रह सूर्यदेव हैं। जिन्हें यजुर्वेद ने “चक्षो सूर्यो जायत” कह कर सूर्य को प्रभु का चक्षु माना है। सदगुरुश्री कहते हैं कि नव संवतसर के आग़ाज़ के समय जीवन का स्रोत सूर्य, शुक्र और अपने परम मित्र बुध व चंद्रमा के साथ देव गुरु वृहस्पति की राशि मीन में चौकड़ी जमायेंगे। फलस्वरुप इस राशि के लोग संवत की शुरुआत में बेहतर महसूस करेंगे। शनिदेव देवगुरु वृहस्पति की राशि धनु में होंगे। लौह पाद का पंचम शनि संतान के प्रति कष्ट का सबब बनता है। मन में उदासी, कलह और तनाव के साथ सर में पीड़ा सम्भव है। यह शनि करियर में बेइंतहा लाभ के लिये भी जाना जाता है। कुछ माह पूर्व शनि की अढ़ैया से मुक्त होने का स्पष्ट सुखद आभास होगा। राहू-केतु साल के आरम्भ में कर्क और मकर में रहेंगे। विधाता का संकेत है कि लौह पाद का द्वादश राहु और षष्ठ केतु अनावश्यक ख़र्च करके दिमाग़ का दही करता है। साल के आग़ाज़ में देव गुरु वृहस्पति, शुक्र की राशि तुला में होंगे। यह तृतीय गुरु लेनदेन में सतर्क रहने की चुग़ली करता है। 11 अक्टूबर, 2018 की शाम जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होंगे, स्वर्ण पाद का चतुर्थ गुरु वाहन से कष्ट के साथ जननी से या जननी को कष्ट के साथ किसी संपत्ति से लाभ का कारक बनता है।
मार्च- राजनीतिज्ञों से नजदीकियां बढ़ेंगी। करियर में चैन और बेचैनी दोनों छाएगी। किसी की याद आयेगी। आर्थिक पक्ष सबल रहेगा। पारिवारिक आनन्द में वृद्धि होगी। भागदौड़ से थकान होगी। जीवन शैली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ तिथि- 3,7,19,24,25,26
अप्रैल – विरोधी धूल धुसरित होंगे। चिर प्रतिक्षित कार्यों में गति आयेगी। अर्थ लाभ होगा। रक्त की कमी होगी। आत्मविश्वास मज़बूत होगा। आध्यात्मिक रुचि प्रकट होगी। आर्थिक पक्ष सबल होगा। लग्ज़री का आनन्द प्राप्त होगा। शुभ तिथि- 1,2,10,11,25,28,29
मई- उपहार की प्राप्ति होगी। धन लाभ और ख़र्च दोनों का योग है। विशेष रूप से वस्त्रों और जूलरी पर व्यय होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। विरोधी लापता हो जायेंगे। व्यक्तित्व में गम्भीरता और ओज की वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की ज़िम्मेदारी मिलेगी। शुभ तिथि- 3,4,6,8,12,19,21
जून – करियर के मोर्चे से कोई अच्छी ख़बर आयेगी। क़र्ज़ से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। लिहाज़ा कार्य क्षेत्र में दबाव बढ़ेगा। कोई पुरानी तमन्ना पूरी होगी। किसी की याद सालों बाद दिल में मीठा दर्द देगी। क़िस्मत मेहरबान है। राजनीति से जुड़े लोगों झंडा बुलंद होगा। शुभ तिथि- 1,2,10,18,22,28
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]
जुलाई- कोई दोस्त दोस्ती निभा कर जीवन में रंग भरेगा। सगा भाई रंग में भंग करेगा। अनावश्यक झमेले का योग है। स्वयं या अपनों की चिकित्सा पर खर्च होगा। सही योजना लाभ प्रदान करेगी। धन का आकस्मिक लाभ व अचानक व्यय दोनों की संभावना बनेगी। शुभ तिथि- 8,9,19,21,25
अगस्त – यह महीना उत्तम रहेगा। क़र्ज़ में राहत का योग है। मीठे वचन ही कारगर होंगे। शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अभीष्ट की सिद्धि होगी। मन उदास रहेगा। विरोधी मुरीद होंगे। ध्यान और योग में रुचि जगेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन का आकस्मिक लाभ होगा। शुभ तिथि- 5,6,12,13,21,22,31
सितम्बर– इस महीने कोई विशिष्ट कार्य सम्पन्न होगा। शत्रुओं से भी लाभ का अवसर प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में आनन्द रहेगा। करियर और संपत्ति से सम्बंधित कोई उलझन सर उठाएगी। खर्च बढ़ेगा। पारिवारिक मतभेद बेचैन करेंगे। शुभ तिथि- 1,2,10,11,18
अक्टूबर – विरोधियों से भी लाभ होगा। व्यर्थ की दौड़ धूप बेचैन करेगी। पारिवारिक सहयोग न मिलने से मन भारी रहेगा। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। अर्थ लाभ होगा। धन उधार हर्ग़िज़ न दें, अन्यथा वापस नहीं मिलेगा। यात्रा की योजना बनेगी। शुभ तिथि- 5,6,7,17,18,21,22
नवम्बर – यूं तो यह माह आर्थिक दृष्टि से उत्तम है पर अल्पकालिक निवेश से कोसों दूर रहें। अन्यथा लाभ हानि में बदल जायेगा। सिनेमा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। संतान का सुख मिलेगा। पराक्रम से आर्थिक विकास होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेचैन करेगा। शुभ तिथि- 7,8,9,27,28
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]
दिसंबर – वैचारिक उलझनें बेचैन करेंगी। श्रम का फल भी मिलेगा और करियर में चुनौतियां भी। छोटी छोटी चुनौतियां सर उठाएँगीं। ऋण से राहत मिलेगी| श्रम का फल मध्यम मिलेगा। मानसिक उलझनें भी उत्पन्न होंगी। कला के प्रति रुझान होगा। शुभ तिथि- 3,5,6,12
जनवरी – इस माह वैसे तो शुभ समाचार सुनाएगा पर विवाद और मुक़दमें में उलटे परिणाम भी लायेगा। खेती से लाभ होगा। अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। कोई बहुत पुराना संपर्क बहाल होगा। शुभ तिथि- 9,12,13,22,24
फरवरी – इस माह सिद्धिप्रद है। रुतबा बढ़ेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाक़ात होगी। काम की बात होगी। सरकार से अनुकंपा की भूमिका बनेगी। कोई मित्र या क़रीबी इस महीने मुस्कुराने की वजह बनेगा। निवेश की बढ़ती वैल्यूवेशन ख़ुशी देगी। शुभ तिथि- 8,19,20,21
शुभ रंग- लाल, पीला, हरा
शुभ अंक- 1,2
शुभ ग्रह– बृहस्पति, बुध, सूर्य
शुभ दिशा- पूर्व
उपाय- नित्य उगते सूर्य को अर्ध्य, निन्दा और आलोचना से दूरी,एक दूसरे की मदद, सकारात्मक सोच तथा कम नमक का सेवन जीवन में आनंद बिखेर देगा, ऐसा मान्यताएं कहती हैं।
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त
विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें
विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान
विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम
विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल