राशि चक्र कि तीसरी राशि है मिथुन, जिसके स्वामी ग्रह बुद्धि के मालिक बुधदेव हैं, जिन्हें समस्त ग्रहों में राजकुमार की पदवी हासिल है| सदगुरुश्री कहते हैं कि वाणी और बौद्धिक क्षमता के मालिक ‘बुध’ नूतन संवत के आरम्भ पर अपनें परम विरोधी बृहस्पति की राशि मीन में असहज नज़र आ रहे हैं। परिणाम स्वरुप इस राशि के लोगों में आलस्य की वृद्धि होगी, और मामूली भाग दौड़ से थकान महसूस होगी। पर इसके साथ वक्तृत्व कुशलता में इज़ाफ़ा होगा। इस वर्ष इनका मौन नहीं, वाणी मुखर होगी। सूर्य पुत्र शनिदेव साल के आरम्भ में बृहस्पति की राशि धनु में होंगे। स्वर्ण पाद का सप्तम शनि शारीरिक कष्ट और वैचारिक जद्दोजहद के साथ विदेशों में संपर्क विस्तार के लिये जाना जाता है। यह शनि किसी विशेष प्रतिष्ठा का भी सबब बनता है। वर्षारंभ में राहू चंद्रमा की राशि कर्क में और केतु शनि की राशि मकर में गतिशील होंगे। स्वर्ण पाद का दूसरा राहू और आठवाँ केतु मीठी पारिवारिक मतभेद से दिमाग़ का दही करके लंबे निवेश के द्वारा प्रचण्ड लाभ की दास्तान लिखता है। देवगुरु बृहस्पति अपने धुरविरोधी दैत्यगुरु शुक्र की राशि तुला में गतिशील होंगे। सनद रहे, पंचम का गुरु बड़े ख़र्च के साथ आर्थिक सम्बल की मज़बूत भूमिका तैयार करता है। 11 अक्टूबर,2018 की शाम जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होंगे, तब ताम्र पाद का षष्ठ गुरु मांसपेशियों और जोड़ों के साथ त्वचा सम्बंधी कष्ट प्रदान करने साथ किसी सम्मान की घोषणा का बिगुल बजायेंगे।
मार्च- जीवन साथी का सम्बल कड़ी धूप में घने साये की तरह सुकून देगा। आर्थिक निवेश में लाभ से आनंद होगा। सनद रहे कि मीठी वाणी से आप एक तीर से कई निशाने लगा सकेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विदेशों में सम्पर्क का विस्तार होगा। करियर में नई जिम्मेदारियां आत्मविश्वास बढ़ाएगी। शुभ तिथि- 4,5,9,10,18,28
अप्रैल- इस महीने कानूनी उलझन बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। करियर में चुनौतियां आयेंगी, पर गुजर जायेंगी। आपकी टांग खींचनें वाले मुँह की खायेंगे। कोई पुरानी उलझन छू मंतर हो जायेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भावनाओं पर क़ाबू रखें। शुभ तिथि- 6,7,14,15
मई- इस माह आपसे जलने वाले दिमाग का दही करेंगे। पर ये लोग ही आपकी शिखर की नींव के पत्थर सिद्ध होंगे। आर्थिक असतर्कता महँगी पड़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें। स्वयं के आनंद पर ख़र्च करेंगे। करियर में चुनौतियों दरपेश आयेंगी। विपरीत लिंग से फ़ायदा होगा। शुभ तिथि- 4,6,11,19,23,29
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
जून- इस माह में कोई संशय या डर बेचैन करेगा। आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपैया रहेगा। विवाद से दो कदम दूर रहें। चोट चपेट से सतर्क रहें। किसी स्वजन से आर्थिक कष्ट मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मेहनत रंग लायेगी। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ेगी। शुभ तिथि- 3,4,11,12,22,23
जुलाई – आपका मखौल उड़ाने वाले स्वयं व्यंग्य बन जायेंगे। उच्चाधिकारी शीश नवाएँगे। विद्या मुस्कुराएगी। शिक्षा में सफलता दिलाएगी। बौद्धिक क्षमता और अनुज के सहयोग से धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा आर्थिक संकोच निर्मित होंगे। सरकारी लोगों से लाभ का योग है। शुभ तिथि- 3,4,11,12,22,27
अगस्त – इस माह विवाद से कन्नी काटें। मानसिक तनाव सम्भव। बुज़ुर्गों की सलाह कारगर रहेगी। मानसिक तनाव बेचैनी का सबब बनेगा। व्यावसायिक यात्रा आर्थिक लाभ प्रदान करेगी। करियर में महीने के कुछ दिन उल्लेखनीय रहेंगे। रसूखदारों से मेलजोल फ़ायदा पहुँचायेगा। विरोधी निरुत्तर होंगे। शुभ तिथि- 2,9,13,17,25,26
सितम्बर – इस माह हिल स्टेशन की यात्रा से बचें। सम्पत्ति के लेनदेन में मानभंग संभव है। विरोधियों को हलके में न लें। सट्टेबाज़ी से फ़ासला रखें।करियर में सिक्का चलेगा। किसी योग्यता, अनुभव या हुनर से धन लाभ की स्थिति बनेगी। सुख शांति खिलखिलाएगी। जीवन के किसी बीते पन्ने की याद आएगी। शुभ तिथि- 6,7,9,18,19
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]
अक्टूबर– विवाद से बचें। शिक्षा में सतर्क रहें। करियर में जिम्मेदारियां बढ़ने से चैन और बेचैनी दोनो मिलेगी। संतान को लेकर क्षणिक उलझन निर्मित तो होगी, पर उसका कामयाबी से सीना चौड़ा हो जायेगा। ख़ून के नहीं, आपके द्वारा निर्मित रिश्ते ही सुख दुःख में साथ खड़े नज़र आयेंगे। शुभ तिथि- 7,9,14,18,24,26
नवम्बर – कर्ज में राहत मिलेगी। सतर्कता से विरोधी पराभूत होंगे। सट्टे से हानि होगी। जीवनसाथी का चट्टान जैसा सहयोग भाव विभोर कर देगा। वक्तृत्व क्षमता से लाभ प्राप्त होगा। जल सम्बंधी कारोबार में लाभ होगा। चेहरे या सर में कुछ कष्ट सम्भव है। ऐश्वर्य वृद्धि होगी। शुभ तिथि- 6,9,14,17,21,27
दिसंबर – इस माह में पिता को शारीरिक कष्ट संभव है। किसी पुराने फंसे धन की प्राप्ति से ऋण मुक्ति की राह निकलेगी। जलने वालों की हवा निकल जायेगी। करियर में दिमाग का दही होने के पश्चात् कोई अच्छी ख़बर आएगी। मानसिक क्षमता व वक्तृत्व शक्ति से अर्थ लाभ होगा। कोई भूला याद आयेगा। शुभ तिथि- 1,2,6,15,16
जनवरी – इस माह करियर के लिये अच्छा है। आर्थिक स्थिति इस महीने मुफ़लिस की चादर की मानिंद होगी। कभी पैर चादर के परे निकल जाएगा, तो कभी चेहरा बेपर्दा। बिगड़े काम और रिश्ते पटरी पर लौटते नज़र आयेंगे। उलझनों में कमी होगी। शुभ तिथि- 5,6,9,18
फरवरी – प्रथम दृष्ट्या इस राशि वालों के लिये यह माह मिला जुला प्रतीत हो रहा है। रसूखदारों से नज़दीकियां बढ़ेंगी। अभिजात्य वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। समाज में छवि निखरेगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। व्यावसायिक सफलता का योग है। मनोरंजन के अवसर तनाव कम करेंगे। करियर में स्थान परिवर्तन की चर्चा या सम्भावना बेचैन करेगी। किसी के साथ बिताई कोई पुरानी शाम याद आएगी। शुभ तिथि- 7,12,14,19
शुभ रंग- लाल हरा, श्वेत
शुभ अंक– 1,2,6
शुभ ग्रह- शुक्र, बुध
शुभ दिशा- पश्चिम
उपाय- निंदा और आलोचना से दूर रहें। प्रत्येक बुधवार को मिट्टी की खाली मटकी और काँसे की थाली में देसी खाँड़ और घी भरकर जल प्रवाह करें। थाली घर ले आयें। लाभ होगा, ऐसा मैं नहीं पारंपरिक मान्यतायें कहती हैं।
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त
विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें
विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान
विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम
विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल