राशि चक्र की प्रथम राशि है मेष, जिसके स्वामी ग्रह ऊर्जा के पुंज, महापुरुष योग व मनोगत विज्ञान के प्रदाता मंगल देव हैं। सदगुरुश्री कहते हैं कि नव संवतसर के आगाज पर भूमि का यह कुंवारा पुत्र बृहस्पति की राशि धनु में परम शत्रु शनि के साथ गतिशील रहेगा। बृहस्पति के घर में मंगल की मौजूदगी शक्ति और विवेक के सामंजस्य के लिए जानी जाती है, पर साथ में शनि की मौजूदगी किसी दुर्घटना और शारीरिक कष्ट के साथ सुख देने के लिए जानी जाती है। बृहस्पति के भी तुला में ही चक्रमण करने से मेष राशि के शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए संवत 2075 साल भौतिक उन्नति के साथ आंतरिक और रूहानी अवरोध लेकर आ रहा है। यह सप्तम गुरु वाद-विवाद, चुनाव और मुकदमों में सफलता प्रदान करने के लिए पहचाना जाता है। 11 अक्टूबर,2018 की शाम 15 बजकर 32 मिनट पर जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होगा, तब रजत पाद का अष्टम गुरु मान-प्रतिष्ठा के लिए धन का व्यय कराएगा। विधाता का संकेत है कि यह योग मेष राशि के लोगों के लिए ऐश्वर्य प्रदायक सिद्ध होगा। शनिदेव संवत के आरंभ में गुरु की राशि धनु में होंगे। लौह पाद का नवम शनि यात्रा, भाग दौड़ और कुछ क्षति के बाद लाभ की कथा लिखता है। शनि की अढ़ैया से मुक्ति के पश्चात आप मज़े में हैं, और आनन्द लेंगे। कोई अच्छी खबर आएगी। यह योग भाग्य से प्राप्त धन के आनन्द पर व्यय का कारण बनता है और कुछ महत्वाकांक्षी उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक भी सिद्ध होता है। नए संवत में राहू कर्क में और केतु मकर में गतिशील होंगे। लौह पाद का चतुर्थ राहू और दशम केतु दैहिक कष्टों को जन्म देने के साथ मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की ताकीद करता है। यह स्थिति मेहनत से कामयाबी का बड़ा द्वार खोलेगी।
मार्च – मार्च का महीना आपका नाम रोशन करेगा। हौसला उड़ान भरेगा। किसी की सहायता से कर्ज से मुक्ति की राह निकलेगी। फैसले में विलम्ब से तनाव बढ़ेगा। करियर में प्रदर्शन सुखकर आभास कराएगा। कोई भूला याद आयेगा। शुभ तिथि- 1, 6, 9, 11, 27
अप्रैल- भाई से वैचारिक मतभेद संभव है। पिता की प्रतिष्ठा पर सवालिया निशान मन बेचैन करेगा। विरोधी चित्त होंगे।प्रतिष्ठा की क़ीमत पर बहस या विवाद न करें। अनावश्यक यात्राएँ होंगी पर विदेश यात्रा से सफलता संदिग्ध रहेगी। करियर में विस्तार की उधेड़बुन में उलझे रहेंगे। स्वजन अजीब व्यवहार करेंगे। कोई मामूली विकार कष्ट होगा।पैरों के ऊपरी हिस्सों में कष्ट संभव। शुभ तिथि- 9, 15, 28, 30
मई – मई माह करियर के लिए अच्छी ख़बर लाएगा। हौसला सफ़लता के क़रीब ले जाएगा। पराक्रम और मौलिक विचार आर्थिक समृद्धि प्रदान करेंगे। शब्दों में फ़ंस कर उलझने से सम्मान के फिसलने का ख़तरा रहेगा। लिहाज़ा ज़ुबान संभाल के इस्तेमाल करें। सरकार से लाभ और मान सम्भव है। करियर में खींचतान काम होगी। लोग विचारों की क़द्र करेंगे।
शुभ तिथि- 7, 14, 15, 24
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
जून- जून करियर को नए पंख लगेंगे। निवेश से प्रचंड लाभ सपनों को नया आकाश देगा। समय मज़े में बीतेगा। सम्पत्ति से कष्ट होगा। मां का सहयोग ह्रदय में शांति भर देगा। पराक्रम रंग लायेगा। कोई याद आयेगा। पिछली परफ़ॉर्मेंस से आगे निकल कर नये प्रदर्शन पर फ़ोकस करें। प्रमोशन का योग है। कोई गलती भारी पड़ सकती है। शुभ तिथि- 1, 2, 11, 22, 30
जुलाई- जुलाई में यात्रा होगी। संपत्ति विवाद में मानभंग की संभावना है। मीठी वाणी काम बनाएगी। बौद्धिक क्षमता से लाभ होगा। अनुज से सहयोग मिलेगा। ऋण का कुछ हिस्सा निपट जानें का हर्ष होगा।सत्य मार्ग पर चलने से आत्मिक संतुष्टि होगी। किसी बात से ख़ुशी मिलेगी। दुआओं और आशीर्वाद से नए लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। लम्बे समय के निवेश से लाभ उठाने का अच्छा मौक़ा है। व्यावसायिक सम्बन्धों का विस्तार होगा। शुभ तिथि- 2,4,6,7,16,22,30
अगस्त –निवेश की बढ़ती वैल्यू मन प्रसन्न करेगी। शुभ समाचार मिलेगा। मां से सुख की प्राप्ति होगी। प्रतियोगिता में वांछित सफलता प्राप्त न होने से बेचैनी होगी। सम्पत्ति से लाभ का योग है। महीना मिश्रित है। हिम्मत से काम लें। आध्यात्मिक समारोह के आयोजन का अवसर मिलेगा। शुभ तिथि – 3,6,11,19
सितम्बर- माह करियर के लिहाज़ से उत्तम रहेगा। किसी पुराने ऋण से मुक्त होकर गंगा नहायेंगे। जलने वाले मुँह की खायेंगे। संतान के प्रति निराशा होगी। भ्राता का कोई पिछला ग़लत फ़ैसला मन दुखाएगा। साथी कोई भूला याद आएगा। जीवनसाथी के आँख तरेर के प्रेम करने की अदा चैन भी देगी, बेचैन भी करेगी। से छोटी अवधि के लिए निवेश न करें| शरीर के निचले भाग में कष्ट हो सकता है। शुभ तिथि- 8, 9,12,19,26
अक्टूबर – सरकार या अधिकारियों की ओर से कोई अच्छी ख़बर मन मस्त कर देगी। आपकी मंशा ही आपका भविष्य तय करेगी। कम समय में ज्यादा लाभ का प्रयास उलटे परिणाम दे सकता है। देह के निचलें भाग में कष्ट रहेगा।साझेदारी में सचेत रहें। कोई खबर चिंतन का कारण बनेगी। शुभ तिथि- 9,12,18,21,28
नवम्बर – मांस-पेशियों और जोड़ों के प्रति सावधान रहें। वाक् चातुर्य से लाभान्वित होंगे। मित्रता आनन्द और लाभ दोनों प्रदान करेगा। अजीब परिस्थितियों से धन का लाभ होगा। पिता का ह्रदय दुःखी होगा।छोटे समय के निवेश या सट्टे से दूर रहें। उदर कष्ट होगा। शुभ तिथि- 2,3,9,20,29
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]
दिसंबर- बौद्धिक समझदारी हर्ष का कारण बनेगी। आध्यात्मिक रुचि शांति प्रदान करेगी। जीवनसाथी और उनके भाई से भय का अहसास होगा। यात्रा और श्रम से थकान ज़्यादा और लाभ कम होगा। किसी से कोई पुरानी मुलाकात याद आयेगी। उदर को लेकर सतर्क रहें। शुभ तिथि- 1,9,20,29,30
जनवरी – सम्पत्ति से सम्बंधित विवाद सर घुमायेगा। ध्यान रहे कि सही योजना से ही शत्रुओं को पटखनी दी जा सकती है। करियर में उलझने सर उठाएँगीं। किसी की याद आयेगी। संतान पर आर्थिक दबाव से उलझन होगी। सेहत का ध्यान रखें। शुभ तिथि- 7,8,19,22
फरवरी – यह माह यूं तो अनुकूल नजर आ रहा है, पर वाद विवाद में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र के सहयोगियों को साथ में लेकर चलना लाभ का कारक बनेगा। आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ होगी। निवेश से लाभ मन को हर्षित करेगा। शुभ तिथि- 4,11, 12,18
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9
शुभ ग्रह- सूर्य
शुभ दिशा- दक्षिण
उपाय- जलीय जीवों को गुड़ मिश्रित आहार, लाल मिर्च का त्याग, मसूर की दाल और ताम्र बर्तनों का दान, और मीठी वाणी आपको लाभ प्रदान करेंगे, ऐसा पारंपरिक अवधारणाएं खाती हैं।
विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें
विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान
विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम
विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल