राशिचक्र की द्वादश और अंतिम राशि है मीन,जिसके स्वामी ऋषि अंगिरा और माँ सुरूपा के पुत्र और देव गुरु के पद पर सुशोभित वृहस्पति देव जी हैं। सदगुरुश्री कहते हैं कि नवीन संवत 2075 के शुभारम्भ पर देवताओं के ये गुरु अपने कट्टर विरोधी शुक्र की राशि तुला में परेशान नज़र आयेंगे।जहां वो मीन राशि के लोगों को नचायेंगे। ताम्र पाद आठवाँ गुरु जमा पूंजी के आकस्मिक ख़र्च का कारक बन कर प्रतिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगता है। विधाता का संकेत है कि यह योग इस वर्ष किसी ग़लत सलाह से बेचैन करेगा और भाई से विवाद उत्पन्न करेगा। 11 अक्टूबर,2018 की शाम 15 बजकर 32 मिनट पर जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होगा, तब स्वर्ण पाद का नौवाँ गुरु विदेश से लाभ की स्थिति निर्मित करता है। वर्षारंभ के समय सूर्य पुत्र शनि, देवगुरु वृहस्पति की राशि धनु में क्रियाशील हैं। रजत पाद का दशम शनि करियर में लापरवाही या किसी नियम उलंघन से कष्ट देता है। उलटी नीयत पर यह शनि अर्श से उठा कर फ़र्श पर पटकने के लिए जाना जाता है। यह योग सच्चे और ईमानदार व्यक्ति को कष्ट नहीं सुख देता है। नववर्ष के आगाज़ राहू कर्क और केतु मकर में रहेंगे। रजत पाद का पंचम राहू और एकादश केतु भाग्य बल में कमीं करके देह को सुस्त बनाता है। यह योग व्यक्ति की ग़लतियों से पिता और भाई के चित्त पर भय और दुःख की छाप छोड़ता है।

मार्च – किसी अपने से मुलाक़ात भाव विभोर कर देगा। ऋण तत्काल लौटा दें, नहीं तो झमेला बढ़ेगा। पवित्र मंशा से लाभ होगा। बौद्धिक क्षमता से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मित्रो का प्रेम मिलेगा।स्वभाव का रूखापन आपके विरोधियों की संख्या में इज़ाफा करेगा। शुभ तिथि- 6,9,11,15

अप्रैल – श्रम और कौशल से आप इस मास में कमाल कर सकते हैं। किसी सम्पर्क से लाभ मिलेगा। करियर के लिये ये मास उत्तम है। सोच समझ कर बात करें। करियर में व्यस्तता रहेगी। खर्चों पर क़ाबू रखें। किसी सलाहकार की सलाह से लाभ होगा। शुभ तिथि- 2,4,12,18

मई – मां की ओर के रिश्तेदारों से परेशानी संभव है। पवित्र नीयत ही लाभ का कारक बनेगी। अधिक पित्त की अधिकता होगी। नेत्र विकार संभव है। निवेश लाभ प्रदान करेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। बौद्धिक कुशलता करियर में विशिष्ट लाभ की कथा कह रही है। शुभ तिथि- 11,13,15,21,25

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]

जून – इस माह उत्तम आर्थिक लाभ सम्भव है। वाहन चालन में सतर्क रहना ज़रूरी है। बहस से बचें अन्यथा अपमान हो सकता है। अनुभवी और श्रेष्ठ संगति से योग्यता बढ़ेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।धन का निवेश सोच समझ कर करें अन्यथा हानि की सम्भावना है। है। शुभ तिथि- 7,8,16,18,24

जुलाई – यह महीना आर्थिक संबल का होगा। करियर में उथल पुथल हो सकता है। किसी को आर्थिक या मानसिक कष्ट पहुँचाने से बचें। प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें।किसी इवेंट में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा। चिकित्सा पर व्यय होगा। शुभ तिथि- 5,6,9,19,28

अगस्त- ऋण मुक्ति की राह निकलेगी। विरोधी भी आपका लोहा मानेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अल्पकालिक निवेश से बचें। सम्पत्ति से या सम्पत्ति का लाभ सम्भव है। सरकार से लाभ मिलेगा। मां बढ़ेगा। आनन्द रहेगा। ख़ुद की उपयोगिता को बार बार सिद्ध करेंगे। किसी के तिरस्कार से बचें। शुभ तिथि- 2,3,13,22

सितम्बर – करियर में व्यस्तता थकान देगी। निचले अंगों में कुछ कष्ट संभव है। धन का ख़र्च बेचैन करेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से कोई उलझन होगी। करियर के विस्तार में अवरोध आयेंगे। हिम्मत से धनार्जन होगा। कुछ फैसलों से प्राप्त सफलता से प्रसन्नता होगी। । मन में बेचैनी तारी रहेगी। शुभ तिथि- 3,13,22,24

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]

अक्टूबर – जीवन अव्यवस्थित सा होगा। बेवजह के तनावों में इज़ाफ़ा होगा। विरोधियों से नूरा कुश्ती होगी। श्वांस और उदर में कुछ कष्ट सम्भव है। कार्य क्षेत्र में मन उदास होगा। इस माह काम और कामना की ओर रुझान बढ़ेगा। पूंजी के अभाव में कई उद्यम अटक जायेंगे। शुभ तिथि- 6,8,11,12,28

नवम्बर – शासन से सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की भी संभावना पर विचार होगा। प्रतिभा निखर कर आयेगी। ज्ञान में इज़ाफ़ा होगा। किसी महत्वपूर्ण टास्क के पूर्ण होनें से आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी।करियर में पद और क़द में वृद्धि होगी।कुछ लाभ की भी संभावना बनेगी। शुभ तिथि- 2,3,4,11,18,29

दिसंबर – बौद्धिक और वक्तृत्व कौशल से लाभ के कई मौके मिलेंगे। आत्मिक प्रसन्नता बढ़ेगी।मित्रों के सहायों से कई योजनाएँ आश्चर्यजनक रूप से सफल रहेंगी। करियर में प्रतिष्ठा सहसा बढ़ जायेगी। कोई सुखद समाचार मन को गुदगुदाएगा। कोई गुज़रा हुआ पल याद आयेगा। ललित कला से प्रेम होगा। ध्यान की गहराई में उतर कर सुख मिलेगा। शुभ तिथि- 6,8,12,17,29

जनवरी – करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने से जहां क़द बढ़ेगा, वहीं काम के बोझ से थकान होगी और दिनचर्या संतुलित होगी। इस माह में आर्थिक लाभ का योग है। जीवनसाथी के पक्ष के किसी व्यक्ति की ख़राब नीयत से ग्लानि का बोध होगा। कोई गुज़रा पल या कल मन के क़रीब महसूस होगा। वाहन का सुख प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। शुभ तिथि- 3,4,8,9,19,28

फरवरी – इस मास में अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। उनके खोने का योग बन रहा है। संतान में परस्पर कलह के संकेत मिलेंगे।आत्मविश्वास सुख भी देगा और शांति भी। विनम्रता से लाभ होगा। सीखने की प्रवृत्ति इस महीने आपका क़द बढ़ायेगी। शुभ तिथि- 5,7,8,9,19

उपाय– सवा किलों जौ को गाय के दूध से धुलकर नीले रंग की पोटली में बांधकर किसी भारी चीज से दबाने और असहायों की सेवा से लाभ होगा।

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त 

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मिथुन राशि: इस वर्ष आर्थिक निवेश से होगा लाभ, बृहस्पति के प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम

विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ