राशिचक्र कि दसवीं राशि है मकर, जिसके स्वामी ग्रह न्याय के देवता कहे जानें वाले शनि देव सदगुरु श्री कहते हैं कि सूर्य पुत्र शनि नूतन सम्वत के आग़ाज़ के समय सूर्य पुत्र शनि अपने बासठ चन्द्रमाओं के साथ देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में शत्रु मंगल के साथ गतिशील होकर मकर राशि के लोगों को साढ़ेसाती से ग्रसित कर रहे हैं। इस राशि के लोगों का यह साढ़े साती का प्रथम चरण हैं।स्वर्ण पाद का द्वादश शनि धन अभाव कर क़र्ज़ के झमेले में फँसाता है, और कठपुतली की तरह नचा कर मन उदास करता है। पर दया, कृपा और सकारात्मक विचार इस कठिन परिस्थिति को सरल बना सकते हैं। यह शनि आपकी परीक्षा लेगा, और धैर्य धारण करने वालों को अनुभवों की अदभुत सौग़ात देगा। यह मन बेचैन कर देह में कष्ट तो देगा, पर साथ ही कुछ लाभ के भी अवसर भी प्रदान करेगा। शत्रु मंगल किसी प्रकार शारीरिक व्याधि का कारक बनेगा। सम्वत 2075 के आगाज़ पर राहू कर्क और केतु मकर में रहेगा। स्वर्ण पाद का सप्तम राहू और प्रथम केतु जीवनसाथी के साथ विवाद टालने की चेतावनी और धन के निवेश को लेकर सतर्क रहने की ताक़ीद करता है।नवीन वर्ष की शुरुआत पर देव गुरु बृहस्पति शत्रु शुक्र की राशि तुला में असहज नज़र आयेंगे, और भृकुटि चढ़ायेंगे। लौह पाद दसवाँ गुरु करियर में सतर्क रहने का संकेत देता है। विधाता का संकेत है कि यह योग इस वर्ष लम्बी अवधि के निवेश से लाभ का अवसर देगा। 11 अक्टूबर,2018 की शाम 15 बजकर 32 मिनट पर जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होगा, तब रजत पाद का एकादश गुरु मित्रों के सहयोग से लाभ का अवसर देंगे।

मार्च – इस महीने भाग दौड़ अधिक होगी। मन भारी हो जाएगा। योगाभ्यास का सहारा लें। बॉस के सहयोग से करियर में आनन्द की स्थिति निर्मित होगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में यह काल मिश्रित फल देगा। लाभ की भी संभावना बनेगी। लग्जरी का सुख मिलेगा। शुभ तिथि- 5,6,7,16,25

अप्रैल – इस महीने सेहत का विशेष ध्यान रखें। बेमतलब का ख़र्च मन बेचैन करेगा। मन से बहस परिवार के माहौल में तनाव का बीजारोपण कर सकता है, लिहाज़ा मौन धारण करना बेहतर होगा। माफ़ी माँग के आगे बढ़ें। आपकी योग्यता और अनुभव लाभ प्रदान करेगी। यात्रा से आनन्द मिलेगा। शुभ तिथि- 4,5,6,21,24

मई – आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। सट्टे से दूर रहें। बेवजह सरदर्द संभव। व्यय होगा।आज की शॉपिंग , कल पर टालना उत्तम विचार सिद्ध होगा। एकाग्रता की कमी से शिक्षा में चुनौतियां महसूस होंगी। सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। बहस से क्षति होगी। मां से सुख मिलेगा। शुभ तिथि- 4,6,19,22,29

जून – कर्ज़ से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।कोई सबक मिलेगा। प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। किसी घटना से मन आनन्द से भर जायेगा। कमाई में इज़ाफ़े के संकेत मिलेंगे। शुभ तिथि- 2,4,6,7,15,29

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

जुलाई- हिल स्टेशन की यात्रा से बचें। मौन धारण करने और विवाद में न पड़ने से आनंद आयेगा। कानूनी पचड़ों से कोसों दूर रहें। किसी अभीष्ट वस्तु की प्राप्ति होगी। आनन्द प्राप्ति का योग है। धन का संचय होगा। मित्रों के साथ कुछ मधुर पल सुख देंगे। जीवन साथी या साझेदार का कष्ट उदास करेगा। शुभ तिथि- 2,3,4,8,12,22

अगस्त – कहासुनी टालें। प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। कम समय के निवेश से हानि और लम्बे समय के लिये योजनाओं में निवेश से फ़ायदा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति मन को शान्ति देगी। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। अर्थ चिन्ता होगी। निर्णय लेने में दिक़्क़त होगी। नये लोगों से संभल कर रहना होगा। शुभ तिथि- 2,8,18,22,28

सितम्बर – विदेश यात्रा की योजना बनेगी। नए विचार लाभ प्रदान करेंगे। कोई समाचार हर्ष प्रदान करेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना है। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। क्षमा का वरण इस माह आपके लिये सुरक्षा कवच का काम करेगा। बौद्धिक क्षमता आर्थिक सम्बल देगी। शुभ तिथि- 1,3,4,22,24

अक्टूबर – अल्पकालिक निवेश से क्षति होगी। यात्रा संभव है। जीवनसाथी के साथ तकरार में झुकना उत्तम विचार है। मान सम्मान का विशेष ध्यान रखें। पाचन तंत्र का ध्यान रखें। मानसिक क्षमता व मौलिक विचार अर्थ शक्ति प्रदान करेंगे। विरोधी चित्त होंगे। शुभ तिथि- 2,4,9,18,28

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]

नवम्बर- करियर में कुछ चुनौतियां आयेंगी, जिनका समाधान शान्त मन से ही होगा, उद्वेलित होने से कोई लाभांश नहीं है। टैक्स के भुगतान की चिन्ता होगी।उदर कष्ट बेचैन करेगा। हर बात को स्वाभिमान से न जोड़ें।पदोन्नति के संकेत मिलेंगे। आलस्य और लापरवाही से बचें। शुभ तिथि- 1,3,4,5,15,18

दिसंबर – पराक्रम से करियर चमकेगा।करियर में कोई ग़ज़ब की कामयाबी मन ख़ुश कर देगी। विरोध को मुस्कुरा कर दरकिनार कर दें। किसी की सलाह का स्व मूल्यांकन अनिवार्य है। किसी मित्र के सहयोग से लाभमिलेगा। इस महीने कोई ख़ास स्थिति निर्मित होगी, जो मन को मस्त कर देगी। शुभ तिथि- 8,9,10,18,20

जनवरी – किसी से क़रीबियां बढ़ेंगी। वाद विवाद, मुक़दमें में विजय श्री आपका वरण करेगी। पराक्रम व बौद्धिक कुशलता से धन व आनंद दोनों हासिल होंगे। करियर के लिहाज़ से समय उत्तम है। किसी पुराने प्रियजन से संपर्क जुड़ेगा। बौद्धिक कुशलता उन्नति को पंख देगी और सपनों को आसमान। शुभ तिथि- 2,3,6,9,11

फरवरी – करियर के लिये माह उत्तम है। इस मास में आपको स्वभाव की मधुरता का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। करियर में अच्छी खबर हर्षित करेगी। किसी के साथ कोई यादगार शाम गुज़रेगी।किसी विशेष कार्य में झूम के रमें रहेंगे। प्रतीक्षित कार्य संपादित होने का हर्ष होगा। बढ़ते व्यय से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। शुभ तिथि- 7,8,13,16

शुभ रंग- श्वेत, हरा, भूरा
शुभ अंक- 4,5,6
शुभ ग्रह- शुक्र, बुध, राहू
शुभ दिशा- पूर्व

उपाय- बाँसुरी में शक्कर भरकर भूमि प्रवाह, मांसाहार, मदिरा व काले रंग के वस्त्रों का त्याग लाभ प्रदान करेगा, ऐसा मान्यतायें कहती हैं।

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त 

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मिथुन राशि: इस वर्ष आर्थिक निवेश से होगा लाभ, बृहस्पति के प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम

विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल