राशि चक्र की एकादश राशि है कुम्भ जिसके स्वामी सूर्य पुत्र शनि देव हैं।नूतन संवत के आरंभ के समय न्यायाधीश शनि, अपने बासठ चन्द्रमाओं को गले में मफ़लर की मानिंद लपेटे, देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में अपने परम शत्रु मंगल के संग भ्रमणशील हैं। ताम्र पाद का एकादश शनि करियर में नवीन योजनाओं में प्रचण्ड लाभ का कारक बनता है। यह योग नए विचारों और मित्रों के सहयोग से किसी लक्ष्य के प्राप्ति का संयोग निर्मित करता है। शत्रु शनि के साथ में मंगल किसी वाद विवाद से दूर रहने की ताक़ीद करता है। संवत 2075 के प्रारम्भ में राहू चंद्रमा की राशि कर्क और केतु शनि के गृह मकर में विचरण करेंगे। ताम्र पाद का षष्ठ राहू और द्वादश केतु शत्रुओं को पराभूत कर सर्वत्र विजय सुनिश्चित करता है। नए सम्वत के शुभारंभ पर देव गुरु बृहस्पति शत्रु शुक्र की राशि तुला में हैरान नज़र आयेंगे। स्वर्ण पाद का दसवाँ धैर्य से लाभ व अधीरता से उलझन का सबब बनता है। विधाता का संकेत है कि यह योग इस वर्ष किसी विशेष लाभ का साक्षी बनेगा। यह योग किसी विदेश यात्रा की भी सरगोशी कर रहा है। 11 अक्टूबर,2018 की शाम 15 बजकर 32 मिनट पर जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होगा, तब ताम्र पाद का दशम गुरु व्यापार में कुछ क्षति और क़ानून की अवज्ञा से तनाव प्रदान करता है। यह योग किसी शुभ चिंतक की सलाह से सुख देता है।

मार्च-  किसी नये प्रॉजेक्ट पर काम करना अच्छी अनुभूति प्रदान करेगा। स्वभाव में विनम्रता अनिवार्य है। आंतरिक क्षमता से आर्थिक लाभ का बीज अंकुरित होंगे।घर बदलने की योजना बनेगी। मेहमानवाज़ी से और व्यस्त हो जायेंगे। अधिक कार्य थकान देगा, फिर भी हौसलों में कमी नहीं होगी। शुभ तिथि- 5,6,18,22,24

अप्रैल – इस माह में उतावले न हों।मान सम्मान का विशेष ख्याल रखें। करियर में विशेष लाभ की उम्मीद नज़र आ रही है। घरेलू मतभेद मुस्कुरा कर टालना ही बेहतर होगा। सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की सहायता से लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। देर तक काम करने से स्वाभाव में मधुरता की कमी झलकेगी। शुभ तिथि- 7,8,14,22,24

मई – ज़्यादा ख़र्च मन बेचैन करेगा। संपत्ति विवाद टालें। यात्रा से उलझन परंतु लाभ के योग बन रहे हैं। अल्पकालिक ट्रेडिंग या सट्टा अर्थ नाश का सबब बन सकता। टकराव टालनें से लाभ होगा। हड्डियों,सरदर्द, कान और दांतों में कष्ट होगा। किसी के सहयोग से उत्तम परिस्थितियां निर्मित होंगी। शुभ तिथि- 2,3,4,18,19,23

जून – रुका हुआ धन प्राप्त होगा। क़र्ज़ से बचें। कोई गलती या अनुचित वचन से सम्मान प्रभावित हो सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। सम्पत्ति से सम्बंधित आकर्षक प्रस्ताव से आनन्द होगा। मान सम्मान बना रहेगा। जीवन साथी से संबंधों में मधुरता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। शुभ तिथि- 2,4,9,18,27

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

जुलाई – सरकार या सरकारी व्यक्ति से लाभ की संभावना है।सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा। राजनैतिक लोगों से सम्बंध प्रगाढ़ होंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में संतुष्टि मिलेगी।विदेश से सम्पर्क लाभ प्रदान करेगा। शुभ तिथि- 4,5,14,16,22

अगस्त- क़ानूनी पचड़े में न फंसे। ये तनाव भी देगा और धन की हानि भी करेगा।किसी वस्तु के खोने का भय रहेगा। जीवन साथी से विवाद में पराजित होंगे।ऋण मुक्ति की राह निकलेगी।संपत्ति से सम्बंधित विवाद ह्रदय को बेचैन करेगा।संतान के भविष्य को लेकर चिन्तन मनन चलता रहेगा। शुभ तिथि- 5,11,12,20,22

सितम्बर – बौद्धिक कौशल करियर में लाभ का द्वार खोल कर अर्थ प्राप्ति के अवसर प्रदान करेगा। उच्च अधिकारियों से मन खिन्न होगा। दोस्त या कोई अपना काम भी आयेगा, और लाभ का कारण भी बनेगा। क्षमा का वरण करें। यौन रोगों से असहजता होगी। शुभ तिथि- 7,9,12,13,24

अक्टूबर – किसी का सहयोग करियर में विशिष्ट लाभ प्रदान करेगा। हाज़मे का ख़याल रखें। पारिवारिक प्रेम और आनन्द में वृद्धि के योग है।नई योजना से लाभ होगा। कोई खबर मन उदास करेगी|। वक्तृत्व क्षमता व बौद्धिक कुशलता से धन प्राप्त होगा। विरोधी आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे। शुभ तिथि- 2,3,8,16,20,29

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]

नवम्बर – माह में करियर में काम का दबाव रहेगा। अतः करियर में मतभेद को मुस्कराहट से टालें। आर्थिक क्षति भी संभव है। टैक्स सम्बंधी उलझन सर उठाएगी। नये वाहन की रूपरेखा बनेगी। मधुर वाणी से सुख और लाभ दोनो प्राप्त होगा। किसी पुराने अज़ीज़ से मुलाक़ात होगी। शुभ तिथि- 8,9,18,22,29

दिसंबर – मान सम्मान के प्रति सचेत रहें। दोस्तों का सहयोग लाभ का सबब बनेगा। अनजाने में किसी को पहुँचा कष्ट दर्द को आकाश बनाएगा।करियर में रसूख़ बढ़ेगा। क्रोध से बचें। माँ से या उनकी सलाह से लाभ होगा। किसी असहज स्थिति से बाहर निकलेंगे। शुभ तिथि- 8,18,29

जनवरी – मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। पैरों के निचले भाग में कष्ट संभव।खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है। किसी नई योजना में व्यस्त रहेंगे।किसी चिर प्रतीक्षित कार्य में सफलता संभव है। किसी| विचारों में खोये रहेंगे। असत्य संभाषण मुसीबत बढ़ाएगा। अत्यधिक सोच विचार से दिमाग का दही होगा। विरोधियों से सावधान रहें।संतान के प्रति चिन्ता रहेगी। शुभ तिथि- 4,6,7,9,10,22

फरवरी – धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। सही दिशा में परिश्रम प्रचंड लाभ का कारक बनेगा। विदेश यात्रा की योजना में विघ्न आयेगा। अपने काम पर ध्यान देना दुनिया जहान की फ़िक्र से बेहतर है।ऋण वापस करना ही श्रेयस्कर होगा। शुभ तिथि- 4,5,7,27

शुभ रंग- श्वेत, हरा, ग्रे
शुभ अंक- 5,6
शुभ ग्रह- शुक्र, बुध, राहू
शुभ दिशा- उत्तर

उपाय- बारह बादाम को काले कपड़े की पोटली में बान्ध कर लोहे के डिब्बे में बन्द करके किसी अंधेरे स्थान में रखने और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को तैलीय भोजन के अर्पण से लाभ होगा, ऐसा मान्यतायें कहती हैं।

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त 

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मिथुन राशि: इस वर्ष आर्थिक निवेश से होगा लाभ, बृहस्पति के प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम

विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल