राशिचक्र की चतुर्थ राशि है कर्क, जिसके स्वामी ग्रह मन, धन और संवेदना के स्वामी चन्द्रदेव हैं। सदगुरुश्री कहते हैं कि साल के आगाज़ पर चंद्रमा मित्र गुरु की राशि मीन में चलायमान होगा। विधाता का संकेत है कि यह साल आपके उत्कर्ष की नई दास्तान लिखेगा। साल की शुरुआत से शनि देवगुरु वृहस्पति की राशि धनु में गतिशील रहेंगे। रजत पाद का छठा शनि व्यवसायिक लाभ और करियर में उन्नति के साथ त्वचा सम्बंधी कष्ट का संकेत दे रहा है। बड़े लोगों से संपर्क निर्मित कर यह योग विदेशों से लाभ का सूत्रपात करता है। साल के आरम्भ में राहू चन्द्र राशि कर्क और केतु शनि राशि मकर में गतिशील रहेंगे। रजत पाद का पहला राहु व सातवाँ केतु दैहिक कष्ट प्रदान करता है। देवगुरु वृहस्पति वर्षारंभ में शत्रु की राशि तुला में चक्रमण करेंगे। चतुर्थ गुरु करियर, प्रतियोगिता व विवाद में सफलता का कारक बनेगा। स्वर्ण पाद का यह तृतीय गुरु आर्थिक ख़र्चों में इज़ाफ़ा करके, शारीरिक उलझन पैदा करता है। 11 अक्टूबर,2018 की शाम जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होंगे, सरकारी मामलों में लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

मार्च- इस माह रिश्तेदारों से निराशा मिलेगी, मित्र सहायक सिद्ध होंगे। किसी लाभकारी योजना का मसौदा बनेगा। मानसिक कार्य अधिक होगा। किसी विशिष्ट अध्ययन में समय व्यतीत होगा। आपका वक्तृत्व कौशल कई सफलता का सूत्रपात करेगा। सत्कर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। शुभ तिथि- 7,9,11,19,21,22

अप्रैल- चिरप्रतिक्षित काम आगे बढ़ेगा। व्यर्थ की उलझन हैरान करेगी। कोई अच्छी ख़बर चित्त में आनन्द भर देगी। कोई पुराना रिश्ता काम आयेगा। माह के आख़िर में मन में शान्ति का अनुभव होगा। पुरानी समस्या सुलझ जाएगी। आनन्द की प्राप्ति होगी। शुभ तिथि- 6,9,15,16,7,19

मई – इस मास में ऋण मुक्ति का प्रयास सफल होगा। स्वभाव की झुंझलाहट पर क़ाबू रखने से प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विरोधी भी लाभ का सबब बनेंगे। करियर में सतर्क रहें। वाणी और बौद्धिक क्षमता से नयी राह निकलेगी। सरकारी लोगों से फ़ायदा होगा। शुभ तिथि- 4,6,14,19

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]

जून – इस मास में ख़र्चे सुरसा तरह नज़र आयेंगे।डरायेंगे। नये कार्य की योजना बनेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति का विकास होगा। संघर्ष से आनन्द का मार्ग प्रस्फुटित होगा।परिवार में प्रसन्नता व्याप्त होगी।शुभ तिथि- 10,11,12,12,14

जुलाई- इस साल अनुज से मतभेद सम्भव है। शेयर और ट्रेडिंग में लाभ होगा। संतान के भविष्य को लेकर मनन करेंगे। वाणी पर संयम रखें। प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।किसी मंगल कार्य की योजना बनेगी। वाहन और मित्रों से सतर्क रहें। शुभ तिथि- 1,7,8,18

अगस्त – इस महीने विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक उलझन रहेगी। अनजाना डर सतायेगा। देह में आलस्य या विकार सर उठायेगा। विरोधी पराभूत होंगे। लेनदेन में सतर्क रहें अन्यथा आर्थिक हानि सम्भव। दिनचर्या ढुलमुल रहेगी। शुभ तिथि- 2,6,7,14,18

सितम्बर – इस महीने क्रोध और भावुकता बढ़ेगी। मन कुड़बुड़ायेगा। अनजाना डर सताएगा। प्रतिष्ठा को लेकर सजगता आवश्यक है। विरोधी हावी होने का प्रयास तो करेंगे पर चारो खानें चित्त हो जायेंगे। अनिवार्य कार्य अपूर्ण रह जायेगा।कोई समाचार सर घुमाएगा। शुभ तिथि- 2,3,11,19,28,29

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]

अक्टूबर – यात्रा से तनाव के बावजूद लाभ होगा। निवेश में लाभ से मन मयूर झूमेगा। बहस न करें। अनुज से सम्बंध सुधरेगा। राजनैतिक और सामाजिक रसूख़ विराट हो जाएगा। वाहन का आनन्द आएगा। दैविक कृपा का अनुभव होगा। जीवनसाथी का नरम स्वास्थ्य बेचैन करेगा। शुभ तिथि- 7,9,11,12,29

नवम्बर – करियर में सही पासे पड़ेंगे। विरोधी मुँह बाए पड़े रहेंगे। कारोबार से उत्तम लाभ होगा। मां से या मां को लेकर उलझन होगी।गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। सेहत को लेकर सजग रहें। कोई पुराना प्यार याद आयेगा। जलने वाले लोग पराभूत होंगे। आध्यात्मिक रुचि जगेगी। शुभ तिथि- 2,5,15,20,21,22

दिसंबर – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। किसी से ख़तों किताबात होगी।किसी मित्र से दशकों बाद मुलाक़ात होगी।क़र्ज़ से बचें।संपत्ति और वाहन से लाभ होगा। पार्टनर को कष्ट सम्भव है। विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। सतर्कता ज़रूरी है।किसी बड़ी ज़िम्मेदारी के लिये तैयार रहें। शुभ तिथि- 1,2,4,14,24,30

जनवरी- इस मास में क़ानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। करियर में आपका सिक्का सर चढ़ कर बोलेगा। सामाजिक रसूख़ बढ़ेगा। लाभ का योग है। उलटी सोच से दूर रहें, वरना भविष्य सीधा न हो सकेगा। अध्ययन के लिए माह अनुकूल है। मित्रों और परिजनों से आत्मीयता प्रगाढ़ होगी। शुभ तिथि- 11,12 16,19,24

फरवरी– यह माह करियर के लिये उत्तम है।प्रतिष्ठा में वृद्धि परवान चढ़ेगी। यात्रा शारीरिक थकान प्रदान करेगी। आर्थिक चिन्तायें मिटेंगी। मन में सुकून और बेचैनी का खट्टा मीठा अहसास तारी रहेगा। पद के क़द में इज़ाफ़ा होगा। ख़र्च सुरसा की तरह मुँह फाड़े नज़र आयेगा।
शुभ तिथि- 2,3,12,18

शुभ रंग- लाल, श्वेत
शुभ अंक– 1,3,6
शुभ ग्रह- शुक्र, सूर्य, मंगल
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

उपाय- दर्द भरे नगमों से दूर रहें। चांदी के पात्र में संग्रहित जल, या चांदी डूबे जल का पान करें। उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित करें, लाभ होगा, ऐसा मान्यतायें कहती है।

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त 

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मिथुन राशि: इस वर्ष आर्थिक निवेश से होगा लाभ, बृहस्पति के प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम

विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल