राशि चक्र की छठीं राशि कन्या है, जिसके स्वामी बौद्धिक क्षमता एवं वाणी के स्वामी बुध कहे जाते हैं। सदगुरु श्री कहते हैं कि समस्त ग्रहों में राजकुमार की उपाधि प्राप्त बुद्धदेव संवतसर 2075 के आरम्भ में शत्रु बृहस्पति की राशि मीन में गतिशील रहेंगे| फलस्वरुप इस राशि के लोग किसी मानसिक उलझन का अनुभव करेंगे। मंगल शत्रु बृहस्पति के साथ गुरु की राशि धनु में गतिशील होंगे। लिहाज़ा सतर्क रहने की दरकार होगी। 2075 के आरम्भ में शनिदेव बृहस्पति की राशि धनु में होंगे। लिहाज़ा कन्या राशि के लोग वर्ष पर्यन्त शनि की अढ़ैया के प्रभाव में रहेंगे। ताम्र पाद का चतुर्थ शनि स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालकर, मामा से संबंधों को प्रभावित करता है, तथा संपत्ति के व्यवहार में तनाव का सबब बनता है। साल के आग़ाज़ पर राहू कर्क और और केतु मकर में क्रियाशील रहेंगे| विधाता का संकेत है कि ताम्र पाद का एकादश राहु और पंचम केतु उलझन के साथ लाभ की पटकथा लिखेगा। यह योग सकारात्मक विचारों का बीजारोपण करके नवीन योजनाओं का सूत्रपात करेगा। साल के आरम्भ में देव गुरु बृहस्पति शत्रु शुक्र की राशि तुला में होंगे। यह द्वितीय बृहस्पति स्वास्थ्य को प्रभावित कर, ख़र्च का सबब बनेगा। 11 अक्टूबर,2018 की शाम 15 बजकर 32 मिनट पर जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में बोरिया बिस्तर रखेंगे, लौह पाद का ये तीसरा गुरु सेहत को लेकर बेचैन करेगा।
मार्च – इस माह में सेहत के प्रति सजग रहें। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। किसी झमेले में ज़बर्दस्ती न उलझें। सट्टे या अल्पकालिक निवेश से बचें। धन लाभ के लिए छोटे मार्ग न अपनाये, नहीं तो बंटाधार तय है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साहस से लाभ होगा। विरोधियों को अनदेखा न करें। शुभ तिथि- 2,4,6,17,22,23
अप्रैल – इस माह विवाद से बचें। माफी मांगें, माफ करें, आगे बढ़ें। वाहन के प्रति सतर्क रहें। किसी वस्तु के खोने की संभावना है। जीवनसाथी का बर्ताव या उसका स्वास्थ्य बेचैन करेगा। यात्रा को टालना अच्छा होगा। शुभ तिथि- 4,6,13,15,22,24
मई – किसी नए व्यक्ति का सहयोग करियर में लाभ प्रदान करेगा। समृद्धि भी बढ़ेगी और सुख पर ख़र्च भी। मामा से या मामा को लेकर चिन्ता बढ़ेगी। मन कुछ उदास सा रहेगा। शरीर के निचले भाग में कष्ट हो सकता है| गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें| आर्थिक लाभ का योग है। शुभ तिथि- 4,8,11,15,27
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]
जून – ये महीना आनन्द से परिपूर्ण रहेगा। विदेश यात्रा सम्भव है। आर्थिक स्थिति में सहसा मजबूती आएगी। भाग्य का उत्तम सहयोग मिलेगा। संतान पर प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा का दबाव रहेगा। विरोधियों के दबाव को मुस्कुरा कर टालें। मक्खन लगाने वालों से बचकर रहें। शुभ तिथि- 4,8,16,21,22,29
जुलाई – इस माह में करियर पर फ़ोकस करना आवश्यक है। किसी मित्र की संस्तुती आर्थिक लाभ का सबब बनेगी। ख़र्च का योग बनेगा। कार्य क्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मन प्रसन्न करेगी। पुराने मित्र से अरसे बाद बात या मुलाक़ात होगी। सरकारी या टैक्स सम्बंधी चिन्ता सर उठायेगी। वाणी आनन्द का कारक बनेगी। शुभ तिथि- 3,7,9,10,20,24,26
अगस्त – इस महीने लोन से जुड़ी उलझने सर उठायेंगीं। दस्तावेज़ों के चक्कर में समय नष्ट होगा। नये क़र्ज का आवेदन आसानी से स्वीकार नहीं होगा। सम्पत्ति से जुड़े मुद्दे उलझन का सबब बनेंगे। सही दिशा में श्रम आनन्द प्रदान करेगा। करियर में नई योजना से लाभ होगा। मित्रों से आनन्द प्राप्ति होगी। शुभ तिथि- 5,6,14,15
सितम्बर -इस माह वाणी पर संयम रखें। विरोधी बेवजह सर उठायेंगे, पर आप उन्हें चित्त कर देंगे। ख़र्च पर क़ाबू रखें। दिनचर्या में असंतुलन से बेचैनी होगी। पत्नी की शिकायतों का जवाब खीज कर नहीं, मुस्कुरा कर दें। शुभ तिथि- 6,8,9,14,19,25,26
अक्टूबर – करियर में सकारात्मक परिणाम आनन्द की अनुभूति प्रदान करेंगे। वाणी के प्रति सतर्क रहें। अभी निवेश से बचें। संतान को आर्थिक तनाव संभव। किसी की याद बेचैन करेगी। दाम्पत्य आनन्द प्राप्त होगा। सरकार या किसी सरकारी व्यक्ति से लाभ के संकेत मिल रहे हैं।आँखों में कष्ट हो सकता है। शुभ तिथि- 2,7,8,13,18
नवम्बर – इस माह में मित्र की सलाह पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। धातु के कारोबार में लाभ होगा। यात्रा में सतर्क रहें। प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहना होगा।बजट से ज़्यादा खर्च बेचैन करेगा। ध्यान रहे,अधीनस्थ लोगों से व्यवहार में मधुरता अनिवार्य है। शुभ तिथि- 2,7,15,25
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
दिसंबर – आर्थिक स्थिति सुकून देगी। चिन्ता नहीं, चिंतन से ही राह निकलेगी। उदासी को हंस कर उड़ा दे। पारिवारिक मतभेद टालने का प्रयास करें।जीवनसाथी से लाभ होगा। स्वयं को अनावश्यक विचारों में न उलझायें। एकाग्रता भंग होने से बेचैनी होगी। शुभ तिथि- 2,8,10,18,24
जनवरी – इस माह समृद्धि बढ़ेगी। कोई पुरानी याद होंठों पर मुस्कान बनकर छायेगी।सम्पर्क के विस्तार से लाभ होगा। रसूख़ बढ़ेगा। तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। यश और कीर्ति को चमक और खनक दोनो मिलेगी।चिकित्सा ख़र्च बढ़ेगा। शुभ तिथि- 8,11,12,14,18
फरवरी – यह माह आपके भाग्योदय का है। इस मास में कुछ समय से चल रहे झमेले का अंत होगा। क़ानूनी रूप से आप विजयी होकर निकलेंगे। चित्त शांत होगा। वरिष्ठजनों से विशिष्ट सहयोग मिलेगा।नींद कम आयेगी। निवेश की कम होती क़ीमत परेशान करेगी। पर यह स्थिति अस्थायी सिद्ध होगी। शुभ तिथि- 1,4,8,19
शुभ रंग- लाल, श्वेत
शुभ अंक- 1,5
शुभ ग्रह- सूर्य, शुक्र
शुभ दिशा- पश्चिम
उपाय- प्रत्येक बुधवार को देसी गाय को मूँग अर्पित करें। मिट्टी की खाली मटकी और काँसे की थाली में देसी खाँड़ और घी भरकर जल प्रवाह करें। थाली घर ले आयें। लाभ होगा, ऐसा मैं नहीं पारंपरिक मान्यतायें कहती हैं।
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त
विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल
विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान
विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम
विक्रम संवत 2075 राशिफल, धनु राशि: इस वर्ष विदेश से मिलेगा लाभ, निवेश से मिलेगा लाभ
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें
विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ
विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल