राशिचक्र की नवम राशि है, धनु, जिसके स्वामी ऋषि अंगिरा और माँ सुरूपा के पुत्र और देव गुरु के पद पर सुशोभित बृहस्पति देव जी हैं। सदगुरु श्री कहते हैं कि नवीन संवत 2075 के शुभारम्भ पर देव गुरु बृहस्पति शत्रु शुक्र की राशि तुला में बेचैन नज़र आयेंगे। स्वर्ण पाद का एकादश गुरु नवीन योजनाओं से प्रचण्ड लाभ का संकेत दे रहा है। विधाता का संकेत है कि यह योग इस वर्ष किसी मौलिक विचार से बड़ा लाभ प्रदान करेगा। यह एकादश गुरु आर्थिक लाभ की कहानी लिखेगा और शत्रुओं से लाभ के अवसर भी देगा। 11 अक्टूबर,2018 की शाम 15 बजकर 32 मिनट पर जब गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रविष्ट होगा, तब रजत पाद का द्वादश गुरु क़र्ज़ के प्रति उलझन को जन्म देगा। स्वास्थ्य को हल्के में न लें। वर्षारंभ के समय सूर्य पुत्र शनि, देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में गतिशील होकर धनु राशि के लोगों को साढ़ेसाती से ग्रसित कर रहे हैं। इस राशि के लोग साढ़े साती के द्वितीय चरण को भोग रहे हैं।लौह पाद का प्रथम शनि आपकी परीक्षा लेगा, और धैर्य धारण करने वालों को अनुभवों की अदभुत सौग़ात देगा। यह मन बेचैन कर देह में कष्ट तो देता ही है, साथ ही कुछ लाभ के भी अवसर प्रदान करता है। यह शनि करियर में नये झमेले व नई चुनौतियां प्रस्तुत कर साम-दाम- दण्ड- भेद सिखायेगा, और कालांतर में तराश कर क़ाबिल भी बनायेगा ।नववर्ष के आगाज़ राहू चंद्रमा की राशि कर्क और केतु शनि के घर मकर में रहेंगे। लौह पाद का अष्टम राहू द्वितीय केतु धन के निवेश को लेकर सतर्क रहने की ताक़ीद करता है।

मार्च – इस महीने व्यर्थ की भागदौड़ ज़्यादा होगी। समय नष्ट होगा। औषधियों का दुष्परिणाम संभव। लालच से बेड़ा गर्क होगा। ध्यान रहे कि किसी एक्सपर्ट की सलाह से लंबे निवेश में ही लाभ मिलेगा। संतान के भविष्य की चिन्ता से झुंझलाहट होगी। कोई नया प्रस्ताव आयेगा। शुभ तिथि- 5,7,15,18,22,24

अप्रैल – इस माह जोखिम से बचें। सोच कर किए फ़ैसले से ही लाभ होगा। चातुर्य से विरोधी पराभूत होंगे। मां से धन मिलेगा। पिछले ढाई वर्षों की नूरा-कुश्ती के पश्चात् सहसा जीवन साथी की क़ीमत का अंदाज़ा होगा और दाम्पत्य जीवन में मुस्कुराने का हसीन मौक़ा मिलेगा। मानसिक और शारीरिक थकान होगी। उच्चाधिकारियों से सोच समझ कर ही बात करें, अन्यथा फ़ंस जायेंगे।
शुभ तिथि- 7,8,15,18,25,27

मई – विरोधियों के कारनामें पेशानी पर बल लायेंगे, पर वो अंतत: मुँह की खायेंगे। नयी चुनौतियों से पाला पड़ेगा। घरेलू कलह टालें। कर्ज़ से बाहर निकलने की योजना बनाना अनिवार्य है। सट्टेबाज़ी से दूर रहें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में उल्लेखनीय उपलब्धि सम्भव है। अनुभवी लोगों की संगति से करियर में लाभ होगा। शुभ तिथि- 2,3,6,15,25,26

जून – इस मास में किसी सलाहकार की सहायता से लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। मित्रों से विवाद से बचें, अन्यथा हानि संभव। निवेश से लाभ मिलेगा। स्थानांतरण की संभावना है। सर में दर्द होगा। सन्तान की प्रतियोगी परीक्षा बेचैन भी करेगी, और उसकी तैयारी चैन भी देगी। विदेश से लाभ संभव है। क़ानूनी पचड़ों में धन व्यय हो सकता है। शुभ तिथि- 5,7,12,13,14

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

जुलाई – वाद विवाद से उलझन बढ़ेगी। मुक़दमे में परिस्थितियाँ विपरीत हो जायेगी। दिनचर्या असंतुलित रहेगी। ऋण हर्ग़िज न लें। देह के निचले भाग में कष्ट होगा। मन खिन्न रहेगा। दूसरों के प्रति शिकायत का भाव समस्या को सुलझायेगा नहीं, उलझायेगा।थोड़े सकारात्मक प्रयास से कोई उपलब्धि हाथ लगेगी। शुभ तिथि- 3,6,9,19,22

अगस्त – विदेश से लाभ संभव है। सेहत नर्म महसूस होगी। किसी यज्ञ में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। ध्यान का अभ्यास अवश्य करें। दैहिक थकान से आलस्य छायेगा।परिजनों का सुख मिलेगा। संतान से संतोष प्राप्त होगा। शोर न मचाए, क़र्ज़ से बाहर निकलने की जुगत लगायें। प्रसन्नता होगी। शुभ तिथि- 2,3,8,9,18,27

सितम्बर – पारिवारिक तनाव दिमाग़ का दही करेगा। करियर में उन्नति के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। बॉस से गजब का संतुलन बनेगा। व्यक्तित्व निखरेगा। किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। आकस्मिक रूप से धन के व्यय का योग है। विचित्र परिस्थियाँ धन प्रदान करेगी। पिता को लेकर चिन्ता बढ़ेगी। बहन का व्यवहार बेचैन करेगा। शुभ तिथि- 7,16,17,23,24

अक्टूबर – इस महीने में सफलता के साफ संकेत मिल रहे हैं। अभीष्ट सिद्धि हो सकती है। ज़रा, जीवन साथी के त्याग पर भी दृष्टिपात करना अनिवार्य है। विदेश यात्रा लाभ का कारक बनेगी। अचानक कोई ख़ुशी मिलेगी। मानसिक कौशल से धन का लाभ होगा। शुभ तिथि- 2,4,5,15,25,29

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]

नवम्बर – ये मास उत्तम है। नये और मौलिक विचारों से करियर में विशिष्ट लाभ की संभावना है। हौसले और विनम्रता से ही परिस्थितयों में सकारात्मक बदलाव होगा। मामूली प्रयास से बक़ाया धन मिल सकता है। पैरों के निचले भाग में दर्द संभव है। किसी से दिल ख़ुश कर देने वाली मुलाक़ात होगी। शुभ तिथि- 4,7,14,15,22,24

दिसम्बर – विनम्रता से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। मौलिक विचारों से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण अनिवार्य है। कड़वे वचन से दूर रहें। मीठी वाणी चमत्कार कर देगी।मानसिक क्षमता से धन का लाभ होगा। दन्त विकार से कष्ट संभव है। निंदा,आलोचना और शिकायत से आर्थिक कष्ट बढ़ेगा। शुभ तिथि- 4,6,14,15,19

जनवरी – इस माह में शनि की साढ़े साती का प्रभाव सर चढ़ कर बोलेगा। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क उत्साह भर देगा। मां से या मां को कष्ट सम्भव। किसी मित्र का सहयोग अर्थ लाभ देगा। सहकर्मियों से सतर्क रहें। किसी पर नेत्र बंद कर ले विश्वास, निश्चित रूप से पीठ में ख़ंजर घुसने का अहसास लराएगा। शुभ तिथि- 7,9,11,12

फरवरी – इस मास में सेहत का ध्यान रखें। सनद रहे कि आसमान छूने के लिये दिनचर्या को संतुलित होनी चाहिए। करियर में सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। कठोर शब्दों से कष्ट, और मीठी वाणी से लाभ होगा। मां-पिता के व्यवहार पर हैरानी होगी। किसी पुरानें निवेश की अच्छी कीमत मिलेगी। शुभ तिथि- 7,8,15,22

शुभ रंग- लाल, पीला
शुभ अंक– 3,9
शुभ ग्रह- सूर्य, चंद्रमा
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

उपाय- दाल, चने, केले, गुड़, तथा गेहूँ का दान, गुरु की सेवा, मस्तक, नाभि व जिह्वा पर केसर मिश्रित जल का लेप और सूर्य को अर्ध्य लाभ प्रदान करेगा, ऐसा पारंपरिक अवधारणाएं कहती हैं।

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मेष राशि: इस वर्ष मिल सकती है अच्छी खबर, विरोधी होंगे चित्त 

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृष राशि: इस वर्ष पूरी होगी पुरानी तमन्ना, शनि का रहेगा प्रभाव

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मिथुन राशि: इस वर्ष आर्थिक निवेश से होगा लाभ, बृहस्पति के प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कर्क राशि: इस वर्ष रिश्तेदारों से मिलेगी निराशा, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

विक्रम संवत 2075 राशिफल, सिंह राशि: इस वर्ष मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य का रखें ख्याल

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कन्या राशि: इस वर्ष आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वाहन के प्रति सतर्क रहें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, तुला राशि: इस वर्ष प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि , संतान पक्ष से रहेंगे परेशान

विक्रम संवत 2075 राशिफल, वृश्चिक राशि: इस वर्ष खर्चा होगा अधिक, क्रोध पर रखें संयम

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मकर राशि: इस वर्ष जा सकते हैं विदेश, सेहत का ख्याल रखें

विक्रम संवत 2075 राशिफल, कुंभ राशि: इस वर्ष मिल सकती है नई जिम्मेदारी, करियर में मिल सकता लाभ

विक्रम संवत 2075 राशिफल, मीन राशि: इस वर्ष कर्जे से मिलेगी मुक्ति, सेहत का रखें ख्याल