Venus transit 2019: ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का काफी महत्व होता है। हर ग्रह कुछ-कुछ समय में अपनी राशि बदलता रहता है। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का मनुष्य जीवन पर भी खास प्रभाव पड़ता है। 29 जून को शुक्र अपनी राशि बदलने वाला है। यह ग्रह देखने में चमकीला होता है। इसे स्त्री ग्रह कहा जाता है। शुक्र ग्रह प्रेम का प्रतीक है। हर प्रकार के सौंदर्य और ऐश्वर्य से ये सीधा संबंध रखता है। शुक्र इस समय वृष राशि में हैं जो 29 जून को अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में जाने वाला है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा…
मेष: मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ होने का योग है। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे।
वृष: धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने के आसार हैं। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। शत्रु निर्बल होंगे। हमसफर की तलाश पूरी हो सकती है।
मिथुन: शुक्र का राशि परिवर्तन विशेष फलदायी साबित हो सकता है। स्त्री पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी में तरक्की होने की संभावना है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
कर्क: मित्रों से लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।
सिंह: दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन लाभ भी हो सकता है। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन हानि भी हो सकती है। कार्यों को पूरा करने में अड़चन आएगी। करीबियों से झगड़ा हो सकता है। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
तुला: हर कार्य में सफलता मिलने के आसार हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कीमती वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य आपके साथ रहेगा।
वृश्चिक: परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सगे संबंधी से धन लाभ हो सकता है।
धनु: किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। परिणाम मिलने में देरी होगी। धन हानि हो सकती है। अपमानित होना पड़ सकता है।
मकर: दुर्घटना होने के आसार हैं। प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। धन हानि हो सकती है। व्यापारियों को अपने पार्टनर से नुकसान हो सकता है।
[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ: शुक्र का गोचर विशेष लाभकारी रहेगा। बच्चों की तरफ से कोई सुखी समाचार मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।
मीन: वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता से लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। विदेश जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।