ज्योतिष शास्त्र की गोचर गणना के अनुसार मंगलवार यानी 15 मई 2018 से शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में शुक्र महज मिथुन को ही नहीं बल्कि अन्य सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। बता दें कि शुक्र को वैभव और विलासिता का कारक माना जाता है। चलिए जानते हैं कि शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करने से हम सबके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष: शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करने का लाभ मेष राशि के जातकों को भी मिलेगा। मेष राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगा। दूसरों का सहयोग मिलेगा और धनलाभ होगा। भाग्य साथ देगा। भाई-बहन के प्यार में बढ़ोत्तरी होगी और परिवार में एकता आएगी।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को धनलाभ होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान प्राप्ति के भी योग हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने के योग हैं।

मिथुन: शुक्र के गोचर अनुसार मिथुन राशि के जातकों को धनलाभ होगा। व्यवसाय में विस्तार होगा जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों की शादी होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

कर्क: इस राशि के जातकों को दोस्तों का साथ मिलेगा। दोस्तों की मदद से रुका कार्य पूरा होगा। आर्थिक उन्नति होगी। आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। जीवन में खुशियां आएंगी।

सिंह: शुक्र ग्रह के मिथुन में प्रवेश करने का लाभ सिंह राशि को जातकों को भी मिलेगा। आपके आय स्रोतों में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पार्टनर का साथ मिलेगा।

कन्या: शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश से कन्या राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। धनहानि होगी और शत्रु प्रभावी होंगे। स्त्रियों से कष्ट मिलेगा।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

तुला: तुला राशि के जातकों को इससे लाभ होने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। नए वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को धनलाभ होगा। आपके कष्टों में कमी आएगी। शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। भोग-विलास की वस्तुओं में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु: धनु राशि के जातकों को इस बदलाव से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा धूमिल होगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलता हुआ नजर नहीं आएगा। आपमें निराशा बढ़ेगी। धनहानि का सामना भी करना पड़ सकता है।

मकर: इस राशि के जातकों के ऊपर शत्रुओं का प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक हानि होगी। कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ेंगे। यात्रा करते समय सावधान रहने की जरूरत है।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को इससे लाभ होने वाला है। संतान प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा। धनलाभ भी हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन: शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश से मीन राशि के जातकों को लाभ के संकेत हैं। आपको धनलाभ हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा। आपके भोग-विलास में वृद्धि होगी। आप खुश रहेंगे।

[jwplayer bUpW5onh-gkfBj45V]