मेष राशि – विदेश यात्रा के योग हैं। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। प्रवास, पर्यटन का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेंगे।
वृषभ राशि – आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। घर से बाहर सर्तक रहें। मित्रों से भेंट हो सकती है।
मिथुन राशि – दिन अच्छा बीत सकता है। थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक हताशा पैदा होगी। संतान के सम्बंध में समस्या आएगी।
कर्क राशि – खुद में बदलाव की कोशिश करें। नकारात्मक व्यवहार हावी रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। झगड़े विवाद होने की संभावना है। आर्थिक तंगी रहेगी।
सिंह राशि – कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलेगी।
कन्या राशि – परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा।
तुला राशि – मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे।
वृश्चिक राशि – धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आज का दिन शांति से व्यतीत करें। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखने की जरूरत है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति हो सकती है।
धनु राशि – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा की संभावना है। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी।
मकर राशि – वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है। मन अशांत रहेगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
कुंभ राशि – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रत्येक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिवारजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मीन राशि – पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। मन में निराशा एंव असंतोष के भाव रहेंगे।
[jwplayer bitiZdBk-gkfBj45V]
[jwplayer XH4Wa7IZ-gkfBj45V]
[jwplayer HFWaPQtG-gkfBj45V]
[jwplayer fJRWsRj2-gkfBj45V]
[jwplayer uVPr2MrF-gkfBj45V]
[jwplayer Q9riOCfe-gkfBj45V]
[jwplayer 8V3QYmCl-gkfBj45V]
[jwplayer tEbOnaZf-gkfBj45V]
[jwplayer HFWaPQtG-gkfBj45V]
[jwplayer sv43r9WW-gkfBj45V]
[jwplayer PMSPBSwn-gkfBj45V]
[jwplayer kP0JoZ2k-gkfBj45V]
[jwplayer Gp2aaoPL-gkfBj45V]