हर दिन का संबंध किसी ना किसी ग्रह से होता है। इसलिए कहा जाता है वार के हिसाब से रंग धारण करने पर ग्रह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। साथ ही उस ग्रह के दोषों से राहत मिल सकती है। आइए आज जानते हैं वार के हिसाब से किस रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए –

सोमवार– सोमवार चंद्रदेव का दिन होता है। इस दिन सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनने लाभकारी होता है। इस दिम सफेद, सिल्वर,क्रीम, हल्का गुलाबी, हल्का नीला, और हल्का पीला। इस दिन हल्के और सफेद रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में चंद्र से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं।

मंगलवार– मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन भगवा और नारंगी रंग पहनना फायदेमंद होता है। यह रंग दिन को स्फुर्ति और वीरता प्रदान करता है। इस दिन लाल कपड़े पहनने से उत्साह और कार्य क्षमता में इजाफा होता है।

बुधवार– बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना फायदेमंद होता है। यह रंग पहनने से आपके मंगल दोष खत्म हो सकते हैं।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]

गुरुवार – गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का होता है। इस दिन पीला रंग पहनना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सुनहरा नारंगी रंग पहन सकते है। गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का होता है। गुरु दोष से बचने के लिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए।

शुक्रवार– शुक्रवार का दिन देवियों का दिन होता है। देवियों को लाल रंग प्रिय होता है। इसलिए इस दिन लाल और गहरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।

शनिवार– शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा,जामुनी, बैंगनी रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

रविवार– रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन गुलाबी, संतरा, सुनहरा रंग के कपड़े पहनना लाभकारी होता है।