हिंदू धर्म में समुद्र शास्त्र अपना खास स्थान रखता है। समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के विभिन्न अंगों की बनावट के आधार पर उसके व्यवहार और भविष्य के बारे में आंकलन किया गया है। आज हम होठों की बनावट पर बात करेंगे और यह जानेंगे कि उनके आकार के हिसाब से समुद्र शास्त्र क्या राय रखता है। जी हां, सुमद्र शास्त्र में व्यक्ति के होंठ की बनावट के आधार पर उसके स्वभाव का आंकलन किया गया है। इसके मुताबिक ऐसे लोग जिनके होंठ पतले होते हैं, वे शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग संकोची प्रवृत्ति के भी होते हैं। इन्हें अपनी बात दूसरों के समक्ष रखने में काफी परेशानी होती है। इनका सकारात्मक पहलू यह है कि ये चीजों की गहराई में जाते हैं। ये हर चीज को काफी बारीकी से समझने का प्रयास करते हैं।
समुद्र शास्त्र की मानें तो गोल आकार के होंठ वाले व्यक्ति स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के कहे पर चलना पसंद नहीं करते। इन्हीं अपनी धुन में लगे रहना अच्छा लगता है। ऐसे लोग अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित करते हैं, उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करते हैं। इसके साथ ही ये लोग दूसरों को काफी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। वहीं, ऐसे लोग जिनके होंठ चौड़े होते हैं, वे अपने जीवन में सफलता हासिल करते हैं। इनके बहुत सारे दोस्त होते हैं और ये ज्यादा सोचते नहीं हैं। ये निर्णय काफी आसानी से ले सकते हैं।
ऐसे लोग जिनके होंठ मोट होते हैं, वे साहसी प्रवृत्ति के होते हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक, ऐसे लोग बड़े फैसले लेने से डरते नहीं हैं। ये लोग जोखिमभरे काम भी आसानी से कर जाते हैं। ऐसे लोग बोलने से पहले बहुत ज्यादा सोचते नहीं हैं। इसके अलावा ऐसे लोग जिनके होंठ नीचे को झुके होते हैं, वे थोड़े रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपनी बातें दूसरों के साथ शेयर नहीं करते। ये अपने आप में ही सिमटे रहते हैं।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]


