जीवन में सफलता हासिल करने के लिए यह बहुत ही जरूरी है कि आप समय पर सही फैसले लें। लेकिन ऐसा देखा गया है कि कई बार कुछ लोग सही फैसले नहीं ले पाते, जिसके चलते वे अपना नुकसान कर बैठते हैं। इसकी तमाम वजहें होती हैं। लेकिन आज हम आपको ज्योतिषशास्त्र के आधार पर बताएंगे कि किन लोगों को समय पर सही फैसले लेने में दिक्कत होती है। इसके साथ ही ज्योतिष में इसके समाधान के बारे में भी विस्तार से बात की गई है। यहां पर निर्णय के समय इस बात पर भी जोर दिया गया है कि आप खुद के प्रति भरोसा पैदा करें। आइए जानते हैं विस्तार से।
इनको होती है दिक्कत:
1. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मुख्य ग्रह कमजोर होता है। वे समय रहते सही फैसले नहीं ले पाते हैं।
2. ऐसे व्यक्ति जिनका चंद्रमा खराब होता है, वे भी समय पर सही फैसले नहीं ले पाते हैं।
3. कहते हैं कि व्यक्ति का चंद्रमा खराब हो तो उसे दूसरों की उचित सलाह भी पसंद नहीं आती।
4. चंद्रमा खराब होने की स्थिति में व्यक्ति तनाव में चला जाता है। इससे उसकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]
5. ऐसी दशा में व्यक्ति का आत्मबल काफी कमजोर हो जाता है। और वह सही-गलत का फैसला नहीं कर पाता।
6. यदि व्यक्ति का चंद्रमा खराब हो तो वह अपने जीवनसाथी की सलाह को भी नहीं मानता है।
7. ऐसी स्थिति में व्यक्ति बिना वजह अपने निर्णय बदलता रहता है।
ये हैं समाधान:
1. ऐसी स्थिति में व्यक्ति को उससे सलाह लेनी चाहिए, जिसका चंद्रमा ठीक हो।
2. ज्योतिष के अनुसार, इस दशा में व्यक्ति को उत्तर-पूर्व की ओर मुंह करके ऊँ का जाप करना चाहिए।
3. यदि निर्णय लेने में दिक्कत आ रही हो तो कुछ समय के लिए मौन धारण कर लें।
4. मुश्किल समय में खुद को शांत करने का प्रयास करें। और खुद पर भरोसा जताएं।
5. निर्णय लेने के समय आप गहरी सांस ले सकते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
6. इस स्थिति में आप अपने गुरु से सलाह ले सकते हैं।
7. ध्यान रखें कि खुद के लिए आप ही सबसे बेहतर निर्णय ले सकते हैं।
[jwplayer emwJqi6W-gkfBj45V]