आजकल की इस भाग-दौड़ भरी जिदंगी में पति-पत्नी एक दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसके कारण रिश्तों में खटास आ जाती है। इसके चलते कई बार दोनों के बीच झगड़े हो जाते हैं। इससे परेशान होकर पति कई बार अन्य किसी महिला से संबंध बना लेता है और पत्नी को नजरअंदाज करने लगता है। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्तों और अधिक खराब हो जाते हैं। कई बार ज्योतिषी उपायों की मदद से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिषी उपाय-
1. सिंदूर- सिंदूर के उपाय से आप पति को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचा सकती हैं। इसके लिए रविवार के दिन रात में सोने से पहले चुटकी भर सिंदूर बिस्तर के उस हिस्से पर डाले जहां आपके पति सोते हों। आप सिंदूर को तकिए के नीचे भी डाल सकती हैं। इसके बाद सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और मां पार्वती की आराधना करें और प्रार्थना करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मधुरता आ सकती है और दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]
2. लड्डू- गुरुवार के दिन 300 ग्राम बेसन के लड्डू, आटे के 2 पेड़े, 3 केले और भीगी चने की दाल के 3 दाने अपने बच्चे को दूध पिलाती हुई किसी गाय को खिलाएं। गाय को ये खिलाते हुए प्रार्थना करें कि हमारा वैवाहिक जीवन सुखद रहें। ऐसा करने से कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के खराब रिश्तों में सुधार आ सकता है।