दिवाली को हिंदूओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल 19 अक्टूबर (गुरुवार) को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली पर राशि के अनुसार उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और इस दिन राशि के उपाय करने से शीघ्र लाभ मिलता है। आइए जानते हैं उपाय, जिससे आपको हो सकता है धन का लाभ-

मेष राशि- दिवाली की रात लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि आप अपनी तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समद्धि में हमेशा वृद्धि होगी। इसके साथ ही अचानक धनहानि नहीं होगी।

वृषभ राशि – यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी आप सेंविग नहीं कर पा रहे हैं तो दीवाली पर लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करें। इसके बाद इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।

मिथुन राशि-  यदि धन की कमी से जूझ रहे हैं तो दीपावली की रात लक्ष्मी-गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपनी तिजोरी में रखें।

कर्क राशि- यदि आपको धन लाभ की इच्छा है तो दिवाली की शाम पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।

सिंह राशि- दिवाली की रात मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जलाएं। यदि दीपक सुबह तक जलता है तो समझे की आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि- यदि धन संबंधी समस्या है तो आप दिवाली की रात लाल रूमाल में नारियल बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही दिवाली वाले दिन दो कमलगट्टे की माला मां लक्ष्मी के मंदिर अर्पित करें।

[jwplayer FDs26QrE-gkfBj45V]

तुला राशि- यदि आपको कारोबार में नुकसान हो रहा है तो आप दिवाली के दिन बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ऊं श्रीं श्रियै नम: लिखें और बहते हुए पानी में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे दिवाली पर अपने घर में केले के जो पेड़ लगाएं। इसके फल स्वयं न खाएं, दूसरों को दान करें।

धनु राशि- इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए दीपावली के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखें। इसकी रोजाना पूजा भी करें।

मकर राशि- पुराना धन अटका हुआ है तो दीपावली की रात आक की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं।

कुंभ राशि- धन प्राप्ति के लिए दीपावली की रात नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलने दें।

मीन राशि- यदि आपको शत्रु पक्ष से परेशानी हैं तो दीपावली की रात कपूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें। इससे आपको शत्रु परेशान नहीं करेंगे।