हिंदू धर्म में समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व है। समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के अंगों और उसमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर उसके स्वभाव के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही शरीर के अंगों की कुछ खास दशाएं व्यक्ति के भविष्य को लेकर भी कुछ संदेश देती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि शरीर के विभिन्न अंगों में अचानक से होने वाली फड़फड़ाहट किस बात का संकेत देती है। इससे व्यक्ति के भविष्य पर क्या असर पड़ने वाला होता है। समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के दाएं हाथ को फड़कने को शुभ माना गया है। कहते हैं कि दायां हाथ फड़कने से व्यक्ति को जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दूसरी तरफ, शरीर के बाएं हाथ के फड़कने को अशुभ बताया गया है। कहा जाता है कि बायां हाथ फड़कने से भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।

आपने कई बार अपने माथे पर कुछ फड़कने जैसा महसूस किया होगा। बता दें कि समुद्र शास्त्र में इसे शुभ संकेत माना गया है। माथा फड़कने पर माना जाता है कि आपके जीवन में कुछ खुशियां आ सकती हैं। आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समुद्र शास्त्र की मानें तो कनपटी के पास होने वाली फड़फड़ाहट भी शुभ संकेत है। ऐसा होने पर आपको धनलाभ हो सकता है।

हम सब अक्सर अपनी आंखों में फड़फड़ाहट महसूस करते रहते हैं। बता दें कि समुद्र शास्त्र के मुताबिक दाईं आंख का फड़कना शुभ माना गया है। ऐसा होने से जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होने वाली होती है। वहीं, बाईं आंख के फड़कने को भी शुभ माना गया है। ऐसा होने से आपको कुछ ही समय में कोई खुशखबरी सुनने को मिलने वाली होती है। यदि आपके दोनों गाल एक साथ फड़क रहे हों तो यह भी आपके लिए शुभ संकेत है। ऐसी दशा में आपको जल्द ही धनलाभ होने वाला होता है।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]