ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति को ग्रहदोष लगने के संबंध में कई सारी बातें कही गई हैं। इनमें कई ऐसी बुरी आदतों का उल्लेख किया गया है जिनके होने से ग्रहदोष लगता है। ग्रहदोष लगने पर व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रहदोष लगने से व्यक्ति के जीवन से शुभ चला जाता है और उसे लगातार अशुभ घटनाओं से दो-चार होने पड़ता है। ऐसे में इन बुरी आदतों को छोड़कर आप ग्रहदोष से बच सकते हैं और आपके जीवन से अशुभ दूर हो सकता है। आज हम उन्हीं कुछ प्रमुख बुरी आदतों के बारे में विस्तार से बात करेंगे जिनसे ग्रहदोष होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

यदि आपको भोजन करने के बाद थाली में कुछ जुठा छोड़ने की आदत है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। यह एक बुरी आदत है और इससे ग्रहदोष लगता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, थाली में जुठा छोड़ने से शनि और चंद्र नाराज होते हैं। उस व्यक्ति से लक्ष्मी जी भी रूठ जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति को धन की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यदि आपको देर रात से सोने की आदत है तो इसे भी बदल डालिए। देर से सोने और देर से जगने पर भी दोषग्रह लगता है।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]

ऐसे लोग जो अपने बाथरूम को गंदा रखते हैं, उन्हें ग्रहदोष लगने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए बाथरूम को साफ-सुथरा रखना चाहिए और घर की सफाई पर विशेष जोर देना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु ग्रह के बुरे असर से बचने के लिए बिस्तर को सही रखना चाहिए। बिस्तर की दिशा गलत होने या गंदा होने पर राहु नाराज हो सकता है और आपको ग्रहदोष का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही नशीले व हानिकारक पदार्थों के सेवन से भी ग्रहदोष लगता है।

[jwplayer OcwTqN06-gkfBj45V]