हम सबने अपने नाखूनों पर कई बार सफेद रंग के निशान देखे होंगे। और इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाखूनों पर बनने वाले निशान व्यक्ति के व्यक्तित्व को लेकर काफी कुछ कहते हैं। इन निशानों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके साथ ही उसके भविष्य में होने वाली संभावित घटनाओं को बारे में भी बताया जा सकता है। ऐसे में हम अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति पहले से ही सजग हो सकते हैं। मालूम हो कि इसका अध्ययन ऑनिकोमैंसी के तहत किया जाता है।
बता दें कि नाखून पर बनने वाले सफेद रंग के निशान को काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि ये सफेद निशान व्यक्ति के अच्छे भाग्य को दर्शाते हैं। ऐसे लोगों की किस्मत उनका साथ देती है और वे अपने लक्ष्यों में काफी आसानी से सफलता हासिल कर लेते हैं। बता दें कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि नाखून पर बनने वाले निशान कितने बड़े हैं। इसके साथ ही उनका रंग क्या है और वे किस अंगुली के नाखून पर हैं।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]
यदि आपकी तर्जनी अंगुली पर सफेद रंग का निशान बनता है तो यह आपके लिए शुभ है। ऐसी दशा में आपको कोई नया दोस्त या जीवनसाथी मिलने वाला होता है। इस शख्स के आने से आपके जीवन में सफलता आती है। वहीं, मध्यमा अंगुली पर बनने वाले निशान दर्शाते हैं कि किसी के साथ आपकी दुश्मनी हो सकती है। जबकि अनामिका अंगुली के निशान दर्शाते हैं कि भविष्य में आपको धनलाभ होने वाला है। कनिष्ठिका अंगुली के निशान बताते हैं कि आप यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं, अंगूठे के निशान दर्शाते हैं कि आपकी दोस्ती मजबूत होने वाली है।