हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए हस्त रेखा विज्ञान का विशेष महत्व है। हस्त रेखा विज्ञान में हाथ की रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य का आंकलन किया गया है। हस्त रेखा विज्ञान के बारे में मौटे तौर पर यह कहा जाता है कि इसकी बातें शत प्रतिशत सत्य नहीं होतीं लेकिन काफी हद तक सत्य के करीब होती हैं। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की हथेली पर त्रिशूल का निशान होता है। हस्त रेखा की मानें तो ऐसे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि त्रिशूल का निशान हथेली के किस स्थान पर है। आज हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे।

बता दें कि सामान्य तौर पर व्यक्ति की हथेली पर दो जगहों पर त्रिशूल के निशान पाए जाते हैं। एक तो ये हथेली के ऊपरी हिस्से पर स्थित होते हैं और दूसरे हथेली के निचले हिस्से पर। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली के ऊपरी हिस्से पर त्रिशूल निशान होता है, वे ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। दूसरी तरफ, जिन लोगों की हथेली के निचले हिस्से पर त्रिशूल बना होता है, वे कम भाग्यशाली होते हैं। वहीं, जिन लोगों की हथेली के शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान होता है। वे लोग प्यार के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली के मंगल पर्वत पर त्रिशूल का निशान होता है, वे लोग आर्थिक रूप से काफी सम्पन्न होते हैं। ऐसे लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती है और काफी सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं। इसके अलावा जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा यानि बिचले हिस्से पर त्रिशूल का निशान होता है, वे लोग अपने करियर में काफी सफलताएं हासिल करते हैं। इन लोगों की संवाद क्षमता काफी मजबूत होती है जिसका इनके करियर में काफी लाभ मिलता है।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]