राशि के अनुसार सभी जातकों का अलग-अलग स्वभाव होता है। साथ ही ग्रह स्वामी भी अलग-अलग होता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र की मदद से राशि के मुताबिक उस व्यक्ति के स्वभाव को आसानी से जाना जा सकता है। आइए आज हम जानते हैं किन राशि के जातकों की कुंडली में लव मैरिज के प्रबल योग होते हैं।
1. मेष राशि – मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। ये शांत स्वभाव के होते हैं। इसके शांत स्वभाव के कारण लोगों के दिल ये जगह बना लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि के जातक लव मैरिज अधिक करते हैं। माना जाता है इनकी मैरिज लाइफ के शुरुआत में तनावपूर्ण माहौल होता है लेकिन बाद में ये अपने शांत स्वभाव से सब ठीक कर लेते हैं।
2. कुंभ राशि- कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है। इस राशि के जातक स्वभाव से बहुत गंभीर होते हैं। ये लोग सोच-विचार कर ही कोई कार्य करते हैं। ये पार्टनर के साथ बहुत रोमांस करते हैं। इनका स्वभाव बहुत रोमांटिक होता है। इसी कारण ये अपने प्यार को शादी तक पहुंचा पाते हैं।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
3. मकर राशि – मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है। इस राशि के जातक लव मैरिज करने में भरोसा करते हैं। इनको शादी करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। ये अपने आसपास हमेशा प्यार भरा माहौल बनाए रखते हैं। इनके सरल स्वभाव के कारण इनको प्यार आसानी से मिल जाता है।
