Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में इस दिन लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि आज सितारे आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। आप कुछ नया करना चाहेंगे। कुछ नई बातों पर विचार करेंगे। आप चाहें तो किसी जानकार से भी इस बारे में बात कर सकते हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा। निराश न हों। शुभ रंग: नीला और भाग्य 72% होगा।

वृषभ: आज बातचीत करते समय सावधान रहें। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। करियर पर ध्यान दें। इसे लेकर लापरवाही करना बंद कर दें। मेहनत करें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 70% होगा।

मिथुन: कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। उनकी बातों से प्रभावित होंगे। कुछ नए अनुभव हासिल होंगे। सेहत का ध्यान रखें। तबीयत कुछ खराब हो सकती है। बाहर का भोजन न करें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 66% होगा।

कर्क: आज के दिन आपको कुछ नए मौके मिलने वाले हैं। आपको इनका लाभ उठाना होगा। किसी की मदद लेने से संकोच न करें। साथ ही किसी जरूरी काम से कहीं जाना पड़ेगा। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 80% होगा।

सिंह: अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। आय के स्रोत में बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है। बिजनेस में विस्तार लाने की सोचें। निवेश के लिए दिन अच्छा है। इसमें लाभ मिल सकता है। शुभ रंग: हरा और भाग्य 76% होगा।

कन्या: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने वाला है। आप बहुत ही खुश होंगे। परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा। आप सब कहीं एक साथ घूमने जा सकते हैं। इसमें काफी मजा आएगा। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 77% होगा।

[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला: कार्यस्थल पर थोड़ी सावधानी बरतें। आपकी बात का कोई बुरा मान सकता है। इसलिए सोच-समझकर बोलें। पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। उनका ध्यान रखना होगा। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 66% होगा।

वृश्चिक: आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से भागे नहीं। ऐसी लापरवाही ठीक नहीं है। मेहनत करना सीखें। लापरवाही से काम नहीं चलने वाला है। अपनों की बात मानना सीखें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 70% होगा।

धनु: आर्थिक लिहाज से आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। घर के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी करने कहीं जा सकते हैं। शुभ रंग: काला और भाग्य 81% होगा।

मकर: परिवार का माहौल खराब हो सकता है। घरवालों में किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। आप इससे बहुत विचलीत न हों। आपको इससे दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। शुभ रंग: नीला और भाग्य 58% होगा।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए खास है। आपको कुछ नए अनुभव हासिल होने वाले हैं। इससे आपका जीवन के प्रति नजरिया बदल सकता है। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 79% होगा।

मीन: आप कुछ बातों को लेकर परेशान हैं। यह ठीक चीज नहीं है। आपको खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 73% होगा।