Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: आज शनिवार है। दिसंबर महीने की 28 तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि टैरो कार्ड्स क्या आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। आपको परिजनों का साथ मिलेगा। उनके साथ कहीं घूमने जाएंगे। इस यात्रा को आप काफी एंजॉव करेंगे। आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। भोजन करने में सावधानी बरतें। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 70% होगा।

वृषभ: आज आपको कोई प्यारा सा गिफ्ट मिलेगा। यह गिफ्ट किसी दोस्त की ओर से मिलेगा। आप इसे पाकर बहुत ही खुश होंगे। घर पर किसी की तबीयत खराब हो सकती है। शुभ रंग: काला और भाग्य 72% होगा।

मिथुन: आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। दूसरों से बातचीत करते समय सावधान रहें। आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। इसके लिए थोड़ा इंतजार करें। शुभ रंग: हरा और भाग्य 67% होगा।

कर्क: नकारात्मक विचारों से बचें। इससे आपको तनाव बढ़ेगा। आपका सकारात्मक रहना होगा। किसी दोस्त को मदद की जरूरत पड़ेगी। आप उनकी मदद के लिए तैयार रहें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 68% होगा।

सिंह: आज आप खरीदारी करने जाएंगे। घर के लिए कुछ सामानों की खरीदारी करेंगे। घर पर खुशियों भरा माहौल होगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। इससे आप काफी खुश होंगे। शुभ रंग: नीला और भाग्य 82% होगा।

कन्या: अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका रिश्ता तय होने वाला है। आपको वह जीवनसाथी मिल जाएगा जिसकी आपको तलाश थी। इसे एंजॉव करें। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 80% होगा।

[bc_video video_id=”5983332073001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला: देर रात तक घर से बाहर न रहें। साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें। आपको सकारात्मक रहना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लाएगी। शुभ रंग: आसमानी और भाग्य 77% होगा।

वृश्चिक: पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आपको उनसे मिलकर काफी अच्छा लगेगा। विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अच्छा लगेगा। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 72% होगा।

धनु: दफ्तर में आपकी पदोन्नति हो सकती है। इसका आपको पिछले कुछ दिनों से इंतजार था। आपकी जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। सेहत का ध्यान रखें। भोजन आज जरूर समय पर करें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 74% होगा।

मकर: विदेश यात्रा के योग हैं। यह यात्रा काम के सिलसिले में होगी। इस यात्रा से आपको नेटवर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी। पिता की तरफ से भी लाभ प्राप्त होगा। परिवार की अहमियत समझेंगे। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 66% होगा।

कुंभ: ऑफिस में कुछ मतभेद हो सकता है। इसको दिल पर न लें। इसे नजरअंदाज करें। पार्टनर के लिए समय निकालें। आपको उनके साथ कहीं घूमने निकल जाना चाहिए। अच्छा लगेगा। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 70% होगा।

मीन: आज का दिन काफी अच्छा है। आप दोस्तों के बीच घिर रहेंगे। किसी समारोह में हिस्सा लेंगे। यह पर किसी शख्स की ओर आकर्षित होंगे। आपका रिश्ता उनसे आगे बढ़ेगा। शुभ रंग: लाल और भाग्य 80% होगा।