Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष: माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। आज का दिन अच्छा है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। इससे काफी राहत मिलगी। शुभ रंग: काला और भाग्य 65% होगा।
वृषभ: आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपकी मदद से किसी का रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी तारीफ होगी। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। आपसे उम्मीदें बढ़ेंगी। शुभ रंग: लाल और भाग्य 55% होगा।
मिथुन: काम करने में मन लगेगा। बेहतर रिजल्ट देंगे। विद्यार्थी जातकों को सतर्क हो जाने की जरूरत है। आप लापरवाही न करें। मेहनत जारी रखें। कुछ समय बाद ही अच्छी खबर मिलेगी। शुभ रंग: नीला और भाग्य 68% होगा।
कर्क: आपका स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। आपको इसके प्रति सावधान रहना चाहिए। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन होगा। घर पर खुशियों भरा माहौल होगा। एंजॉव करें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 69% होगा।
सिंह: आपको अपने रुके हुए कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही करना ठीक नहीं है। बाद में काफी पछताना पड़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा। दोस्त आपकी मदद करेंगे। शुभ रंग: हरा और भाग्य 59% होगा।
कन्या: आपको अपने किसी दोस्त पर क्रोध आ सकता है। वह शख्स आपका साथ देने से इनकार करेगा। आपको सतर्क हो जाना चाहिए। घर वालों का सहयोग मिलेगा। आपको अच्छा लगेगा। शुभ रंग: भूरा और भाग्य 74% होगा।
[bc_video video_id=”5983332073001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला: घर पर कुछ विवाद हो सकता है। आपको इसे बातचीत के जरिए हल का प्रयास करना चाहिए। किसी जरूरी काम से कहीं जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपको लाभकारी होगी। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 79% होगा।
वृश्चिक: आज का दिन अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। दफ्तर में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं। आपको इसके लिए तैयार हो जाना चाहिए। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 70% होगा।
धनु: स्थान परिवर्तन का योग है। आप अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। या फिर, आपको किसी जरूरी काम से कहीं जाना पड़ सकता है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। धैर्य रखें। शुभ रंग: गुलाबी और भाग्य 79% होगा।
मकर: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। इससे आपको कफी अच्छा लगेगा। आपका तनाव दूर होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। अच्छा लगेगा। शुभ रंग: नारंगी और भाग्य 80% होगा।
कुंभ: आज के दिन बातचीत करते समय सावधान रहें। आपकी बात की गलत मतलब निकाला जा सकता है। साथ ही भोजन करते समय सावधानी बरतें। हल्का भोजन करना सही होगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 82% होगा।
मीन: भविष्य के बारे में विचार करेंगे। कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। इसके लिए थोड़ा इंतजार करें। किसी जानकार से इस बारे में बात करें। खुश रहना सीखें। शुभ रंग: हरा और भाग्य 62% होगा।