Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष राशिफल: आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। दिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है। शुभ रंग- लाल और भाग्य 69 % होगा।
वृषभ राशिफल: आज आपको सूझ-बूझ से काम लेना होगा। मन थोड़ा अशांत रहने वाला है। झगड़े और विवाद से बचें। अनावश्यक धन खर्च होगा। परिवार में खर्च होंगे। शुभ रंग- नीला और भाग्य 73 % होगा।
मिथुन राशिफल: व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। रोज का दिनचर्या प्रभावित हो सकता है। प्रियजनों के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। नए दोस्त से आमदानी होगी। शुभ रंग- आसमानी और भाग्य 54 % होगा।
कर्क राशिफल: आज आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धार्य से काम लें। नया काम शुरू कर सकते हैं। भाइयों से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुखदायी होंगे। शुभ रंग- पीला और भाग्य 74 % होगा।
सिंह राशिफल: कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। दूर के संबंधों में दृढ़ता आएगी। धन के अधिक खर्च से बचें। निर्धारित काम में सफलता नहीं मिलेगी। शुभ रंग- गुलाबी और भाग्य 59 % होगा।
कन्या राशिफल: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। मित्रों से धन लाभ हो सकता है। कहीं दूर यात्रा के योग हैं। नए मित्रों से मिलने के योग हैं। चिंता दूर होगी। शुभ रंग- काला और भाग्य 57 % होगा।
[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: क्रोध से बचने का प्रयास करें। वाद-विवाद से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों से सावधान रहें। स्वस्थ्य खराब हो सकता है। आध्यात्म के कार्यों से लाभ मानसिक शांति मिलेगी। शुभ रंग- पीला और भाग्य 83 % होगा।
वृश्चिक राशिफल: आज का दिन लाभकारी है। नई चीज की प्राप्ति होगी। बिजनेस से लाभ होगा। मित्र से मुलाकात होगी। किसी रमणीय स्थान पर घूमने जा सकते हैं। पिता से धन लाभ होगा। शुभ रंग- नारंगी और भाग्य 51 % होगा।
धनु राशिफल: आज कार्य में सफलता मिलेगी। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार का विस्तार होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में आनंद और संतोष का वातावरण रहेगा। शुभ रंग- लालऔर भाग्य 62 % होगा।
मकर राशिफल: शरीर में बेचैनी और थकान का अनुभव करेंगे। संतान की ओर से कोई अशुभ समाचार मिलेगा। धन खर्च की अधिकता रहेगी। फालतू के खर्चों से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग- आसमानी और भाग्य 64 % होगा।
कुंभ राशिफल: अत्यधिक क्रोध के कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी बनी रहेगी। शुभ रंग- हारा और भाग्य 69 % होगा।
मीन राशिफल: व्यावसायिक कार्यों में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। नए वस्त्र, आभूषण और वाहन खरीद सकते हैं। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। शुभ रंग- नीला और भाग्य 88 % होगा।
