Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today:मेष राशिफल: चोट और रोग से कष्ट की संभावना है। प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी। ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें जो आपसे ईर्ष्या करता हो। विवेक का प्रयोग करें। बिगड़ते काम बनने लगेंगे। घर में अतिथियों का आगमन रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल: बिजनेस संबंधी यात्रा सफल रहेगी। आपको लाभ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पदोन्नति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशिफल: यात्रा में सामान संभालकर रखें, अप्रत्याशित खर्च होंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी, गुस्से पर काबू रखें। पुराना रोग उठ सकता है, चिंता रहेगी। बनते-बनते काम में रुकावट आ सकती है।

कर्क राशिफल: शत्रु परास्त होंगे। विवाद हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है, बकाया वसूल कर पाएंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशिफल: नई आर्थिक नीति बनेगी, काम के तरीके में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। भाग्य साथ देगा। आय बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारी बढ़ेंगे।

कन्या राशिफल: अध्यात्म में रुचि रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी मामलों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में मातहत सहायता नहीं करेंगे। सेहत पर ध्यान दें।

[bc_video video_id=”5982368625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: प्रेम प्रसंग में विवाद हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शरीर पर चोट लग सकती है, गुस्से पर काबू रखें। जरूरी सामान समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशिफल: सेहत कमजेर रहेगी, कानूनी अड़चन आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें, भागदौड़ रहेगी। मां की सेहत की चिंता रहेगी, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा।

धनु राशिफल: जल्दबाजी से चोट लग सकती है, चिंता और भय रहेंगे। भूमि और भवन की खरीद- फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ होने के योग है, रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। इनकम में वृद्धि होगी।

मकर राशिफल: शरीर में पीड़ा हो सकती है, बेचैनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

कुंभ राशिफल: शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है, बुरी खबर मिलेगी। विवाद को बढ़ावा ना दें, किसी के व्यवहार से आहत हो सकते हैं। विवाद को बढ़ावा ना दें, किसी के व्यवहार से आहत हो सकते हैं। घर-बाहर अशांति रह सकती है।

मीन राशिफल: सेहत का ध्यान रखें, प्रयास सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने काम से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे।